Tuesday, April 29, 2025

मुज़फ्फरनगर में कलयुगी पुत्र ने पिता को पेड़ से बांधकर लटकाया, मर्यादाओं को धता बताते हुए गम्भीर यातनाएं दी

मोरना। सँस्कारहीन पुत्र ने मानवता व सामाजिक मर्यादाओं को धता बताते हुए पिता को रस्सी के द्वारा पेड़ से बांध कर यातनाएं दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

भोपा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति को पेड़ से उल्टा  लटका कर रस्सी से बांधा गया है। पेड़ के बराबर में पड़ी चारपाई पर एक युवक व महिला बैठी हुई है। व्यक्ति दोनों से अपनी मुक्ति की मनुहार लगा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना थाना क्षेत्र के गाँव महाराज नगर की है। जहाँ पुत्र ने पिता के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए गम्भीर यातनाएं दी हैं। पुत्र के बराबर में बैठी पत्नी भी इस दृश्य को देख रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए गुरुवार की देर शाम पुलिस महाराज नगर गाँव मे पहुँची तथा आरोपी को हिरासत में लिया है।

[irp cats=”24”]

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है, जाँच कर कार्रवाई की जायेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय