Friday, September 20, 2024

सहारनपुर में पैर फिसलने से युवती नहर में गिरी, पुलिस और गोताखोर युवती की तलाश में जुटे

सहारनपुर। अपने मायके आई हुई एक युवती पूजा का सामान नहर में डालते समय अचानक पैर फिसलने से नहर में गिर गई। युवती के नहर में गिरने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों को मौके पर बुलाकर उनके साथ युवती की तलाश में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के बेहट तवाली क्षेत्र के गांव गंदेवड़ में मायके में आई शिवानी (26) पूर्वी यमुना नहर में पूजा का सामान डालने के दौरान अचानक पैर फिसलने से गिर गई। साथ में आई उसकी सहेली साक्षी ने शिवानी को डूबते हुए देखकर शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक शिवानी बह चुकी थी। साक्षी तुरंत गांव पहुंची और परिजनों को शिवानी के डूबने की जानकारी दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों से शिवानी की तलाश कराई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पूर्वी यमुना नहर में डूबी गंदेवड़ के अमीचंद की बेटी शिवानी की शादी छह माह पूर्व देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव लड़वा निवासी निशांत के साथ हुई थी। तीन चार दिन पहले ही वह मायके आई थी।
सुबह अपनी सहेली साक्षी के साथ पूर्वी यमुना नहर में पूजा का सामान डालने के लिए गई थी कि पूजा का सामान डालने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पूर्वी यमुना नहर में गिर गई। पुलिस गोताखोरों के साथ युवती की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय