Monday, May 19, 2025

सहारनपुर में कांग्रेस 3 अगस्त को करेगी संविधान बचाओ संकुल सभा, प्रदेश अध्यक्ष समेत वरिष्ठ नेता करेंगे भागीदारी

सहारनपुर । कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि देश के संविधान के सविधान की रक्षा को उत्पन्न हो रहे खतरे के मद्देनजर आगामी 3 अगस्त को संविधान बचाओ संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है।

आज गुरुद्वारा रोड स्थित कांग्रेस महानगर कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने बताया कि आज देश का संविधान खतरे में है लोकतंत्र की हत्या हो रही है मणिपुर की घटना ने पूरे विश्व को शर्मसार कर दिया है और उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

इन सब समस्याओं को देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी 3 अगस्त को गांधी पार्क के जन्म सभागार में संविधान बचाओ संघ सभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खावरी, पश्चिम उत्तर प्रदेश नसीमुद्दीन सिद्धकी, विदित चौधरी, प्रदीप नरवाल, सत्यम, भूरिया सैनी, प्रवीण चौधरी समेत प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी सभा में भागीदारी करेंगे।

पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा मंडल प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा अशोक सैनी इमरान कुरेशी पूर्व पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू समेत आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय