Saturday, May 18, 2024

सहारनपुर में पुलिस ने गैर प्रान्त से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर (बिहारीगढ)। सहारनपुर जनपद की थाना बिहारीगढ पुलिस व सर्विलांस टीम ने गैर प्रान्त से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम को गिरफ्तार अभियुक्तों से दो देशी पिस्टल, 10  कारतूस .32 बोर, चार तमन्चे, 14  कारतूस .315 बोर व  तीन मोबाइल बरामद हुए है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डा. विपिन ताडा ने आज पत्रकारों को बताया कि थाना बिहारीगढ पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा गैर प्रान्त से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए है। आगामी लोकसभा सामान्य-2024 के दृष्टिगत सहारनपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया सैल द्वारा सूचना दी गई कि कुछ अपराधी लोग अवैध हथियार लाकर उत्तराखण्ड/उत्तरप्रदेश के बोर्डर के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सप्लाई खरीद फरोख्त कर रहे हैं। और इन अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से की जा रही है।

 

इन हथियारों का उपयोग कर भविष्य में कोई गम्भीर घटना कारित की जा सकती है। जिस कारण चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डा.विपिन ताडा द्वारा उपरोक्त सूचना के क्रम में अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस टीम गठित कर दिशा-निर्देश दिए गये थे। जिनके आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ के कुशल नेतृत्व में थाना बिहारीगढ पुलिस एवं सर्विलांस पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही एवं मुखबिर की सूचना पर गैर प्रान्त से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले चार शातिर अभियुक्त अमन मलिक पुत्र मन्जूर हसन निवासी ग्राम नगला खिताब थाना लक्सर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड, रितिक उर्फ कार्तिक पुत्र मैनपाल निवासी लाखनौर थाना नागल जनपद सहारनपुर, सूर्यांश पुत्र विपिन निवासी पंत विहार थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर और मनोज कुमार पुत्र सूरजमल निवासी ग्राम बेलडा जुनारदार थाना नागल जनपद सहारनपुर को भारी मात्रा में अवैध शस्त्रों के साथ सुन्दरपुर तिराहे पर निर्माणाधीन हाईवे के पुल के नीचे, नजदीक इन्टर स्टेट बोर्डर मोहण्ड क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

 

 

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना बिहारीगढ पर आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर, माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार चारों अभियुक्तगणों ने पुलिस पूछताछ पर संयुक्त रूप से बताया कि वह लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर व्हटस्अप, इंस्टाग्राम व टेलीग्राम आदि के माध्यम से अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करते है। 01 पिस्टल/रिवाल्वर की कीमत 40 हजार रुपये तथा 01 तमंचे की कीमत 10 हजार रुपये में बेचते है। हम लोगों में अमन मलिक हरिद्वार किसी माध्यम से पिस्टल व तमंचा लाता है जिनकी फोटो हम सोशल मीडिया में बनाये गये ग्रुपों में डालकर व परिचित अपराधियों को भेजकर बेचते थे। अवैध हथियारों को हम गैर प्रान्त उत्तराखण्ड से खरीदकर, उत्तराखण्ड व उत्तरप्रदेश के बोर्डर के आसपास के क्षेत्र में बेचकर धन अर्जित कर लेते है। तथा जो धन मिलता है उसे हम आपस में बाँट लेते हैं। हम लोगो उत्कर्ष फाइनेन्स बैंक जो लक्सर से 20 किलोमीटर आगे जगजीतपुर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड में है, को लूटने की योजना बना रहे थे।

 

 

एसएसपी डा.विपिन ताडा ने बताया कि गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर, परिक्षेत्र डा. अजय साहनी द्वारा 50,000/- रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनोद कुमार थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर, उ0नि0 योगेन्द्र कुमार थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर, उ0नि0 रोबिन सिंह थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर, है0का0 विनित हुड्डा सर्विलान्स सैल सहारनपुर, है0का0 मोहित कुमार सर्विलान्स सैल सहारनपुर,का0 लवलेश थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर, का0 गौरव थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर, का0 रवि कुमार थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर, का0 रणजीत कुमार थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर, का0 विक्रान्त कुमार थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर, का0 प्रताप सिंह थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर शामिल रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय