Thursday, May 16, 2024

शाहजहांपुर नगर निगम चुनाव में तीन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, सपा से है कड़ा मुकाबला

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शाहजहांपुर -उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर नगर निगम के चुनाव में योगी सरकार के तीन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। नगर निकाय के दूसरे चरण में गुरूवार को जिले में मतदान हो रहा है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद और सहकारिता मंत्री जे.पी एस राठौर ने मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डाला।

इस दौरान जितिन प्रसाद ने कहा कि जनता एक बार फिर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिता रही है। जनता विकास के नाम पर बीजेपी को वोट देगी और भाजपा पूरे प्रदेश में एक बड़ी जीत हासिल करेगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


शाहजहांपुर नगर निगम महापौर पद के लिए बीजेपी और सपा के बीच कड़ा मुकाबला है। सपा छोड़ बीजेपी ज्वाइन करने वाली अर्चना वर्मा यहां सत्तारूढ दल की प्रत्याशी है जिनका मुकाबला सपा की माला राठौर से है। शाहजहांपुर नगर निगम तीन मंत्रियों का शहर होने के कारण इस पद पर जीत हासिल करना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है।


कांग्रेस ने नगर निगम में महापौर पद के लिए मुस्लिम कार्ड खेला। कांग्रेस ने पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इकबाल अंसारी की पत्नी निकहत इकबाल को प्रत्याशी घोषित किया है, वहीं बसपा ने शगुफ्ता अंजुम को अपना प्रत्याशी बनाया है।


2017 में शाहजहांपुर नगर पालिका में सपा प्रत्याशी जहांआरा बेगम ने भाजपा प्रत्याशी नीलिमा प्रसाद को शिकस्त दी थी। 2018 में इसे 17वां नगर निगम बनाया गया। शाहजहांपुर की नगर पालिका अंग्रेजों के समय ही बन गई थी यहां 31 चेयरमैन बनाए गए लेकिन कभी भी भाजपा का चेयरमैन नहीं बना। इस बात की मलाल कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को रहा है। नगरपालिका को अब नगर निगम बनाने के बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का लक्ष्य इस बार नगर निगम में अपना मेयर बनाने की पुरजोर कोशिश में है।

तीन तीन मंत्रियों की प्रतिष्ठा का सवाल होने के चलते इस बार सभी मंत्री बीजेपी प्रत्याशी अर्चना वर्मा को जिताने के लिए अधिक से अधिक मतदान करने की जनता से अपील कर रहे है।


खन्ना का कहना है कि शाहजहांपुर को सुंदर शहर बनाना हमारा लक्ष्य रहा है। स्मार्ट सिटी बना लेकिन उनका मलाल है कि नगर पालिका परिषद में विरोध ही नजर आए। नगर निगम बनने के बाद ना केवल शाहजहांपुर को उन्होंने इस स्मार्ट सिटी की घोषणा करबाई बल्कि हर वर्ष करोड़ों रुपया नगर निगम को विकास के लिए दिलवाया है।

यही नहीं शहर में सीवर लाइन का कार्य करवाया बल्कि इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट भी शुरू कराया है सड़कों का चौड़ीकरण करने के साथ स्ट्रीट लाइट को लगाकर बेहतर बनाया है। यही नहीं पानी की टंकियों को बनवा कर जल सप्लाई भी बेहतर कराया है।


सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खां ने कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के ऊपर आरोप लगाया है कि उन्होंने सपा खेमे में भितरघात किया है जिसका बदला आम जनता सपा को वोट देकर देगी। शाहजहांपुर का जो भी विकास हुआ है वह उनके कार्यकाल में हुआ है। जब वह शाहजहांपुर की नगर पालिका में तीन तीन बार चेयरमैन रहे और तीसरी साजिश के तहत नगरपालिका को उन्होंने नगर निगम बनवा दिया ताकि इस सीट पर उनकी मां का कब्जा ना हो सके। जनता हमारे काम को देखते हुए उनकी पार्टी की प्रत्याशी माला राठौर को वोट देकर विजई बनाएगी।


सुरेश कुमार खन्ना और अखिलेश यादव की विधानसभा में लड़ाई शाहजहांपुर में दिखाई पड़ रही है। वह विधानसभा में अखिलेश से मौखिक रूप से ना लड़कर जमीन पर लड़ाई लड़ रहे हैं। सुरेश कुमार खन्ना ने इस लड़ाई की लकीर को बढ़ाते हुए सपा खेमे के प्रत्याशी अर्चना वर्मा को अपने खेमे में कर इसका बदला लिया है।

हालांकि इस समीकरण को बदलने पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीजेपी को ऊपर सवाल भी खड़े किए थे लेकिन सुरेश कुमार खन्ना ने सपा के जिताऊ प्रत्याशी को अपने खेमे में कर ना केवल शाहजहांपुर मेयर के इलेक्शन को दिलचस्प बना दिया है बल्कि इस सीट को निकालने के लिए तीन तीन मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दाव पर लगी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय