ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध
ब्रासीलिया। ब्राजील की सर्वोच्च निर्वाचन अदालत ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के वर्ष 2030 तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले इस अदालत ने बोल्सोनारो को पिछले साल के चुनाव अभियान के दौरान शक्ति का दुरुपयोग करने और सार्वजनिक मीडिया का दुरुपयोग करने का दोषी ठहराया था। पूर्व राष्ट्रपति के […]
ब्रासीलिया। ब्राजील की सर्वोच्च निर्वाचन अदालत ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के वर्ष 2030 तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले इस अदालत ने बोल्सोनारो को पिछले साल के चुनाव अभियान के दौरान शक्ति का दुरुपयोग करने और सार्वजनिक मीडिया का दुरुपयोग करने का दोषी ठहराया था।
पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ अदालत के सात-पांच के बहुमत के इस फैसले से 2026 के चुनाव में राजनीतिक वापसी की उम्मीद खत्म हो गई। अदालत का फैसला बोल्सोनारो के लिए हैरानी भरा है। अक्टूबर में हुए चुनाव में वे वामपंथी प्रतिद्वंद्वी लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से मामूली अंतर से हार गए थे। लूला की टीम ने फैसले पर जश्न मनाया है।
ये भी पढ़ें पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला: खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाके से दहली पुलिस, 7 जवानों की मौतबोल्सोनारो ने शुक्रवार को इस फैसले को ‘पीठ में छुरा घोंपना’ बताया और कहा कि वह ब्राजील में दक्षिणपंथी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि 2026 के चुनाव में वह अपनी पत्नी मिशेल को मैदान में उतार सकते हैं। मिशेल ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- ”हमारा सपना पहले से कहीं अधिक जीवंत है। मैं आपके आदेश पर हूं, मेरे कप्तान।”
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां