पाकिस्तान के पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री गुलाम सरवर खान को किया गिरफ्तार
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन मंत्री गुलाम सरवर खान को इस्लामाबाद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि पूर्व मंत्री को नौ मई की घटनाओं में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जियो न्यूज के मुताबिक कथित अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार […]
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन मंत्री गुलाम सरवर खान को इस्लामाबाद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि पूर्व मंत्री को नौ मई की घटनाओं में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
जियो न्यूज के मुताबिक कथित अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के निर्देश पर अर्धसैनिक बल द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद बड़ी संख्या में पीटीआई के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नौ मई को लगभग देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक और निजी संपत्तियों तथा सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया था। रावलपिंडी में जनरल मुख्यालय (जीएचक्यू) और लाहौर कॉर्प्स कमांडर हाउस (जिन्ना हाउस) और शहीदों के स्थलों पर जमकर तोड़फाेड़ की गयी थी।
इन घटनाओं के बाद नागरिक और सैन्य नेतृत्व ने 09 मई को गुंडागर्दी, आगजनी, सार्वजनिक और निजी संपत्तियों में तोड़फोड़, संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने और शहीद स्मारकों को अपवित्र करने में शामिल सभी लोगों को सेना अधिनियम के तहत सजा देने का संकल्प लिया गया। इसी के तहत पूर्व नागिरक उड्डयन मंत्री खान की गिरफ्तारी की गयी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां