महिला एशेज में इंग्लैंड की तरफ से पदार्पण करेंगी लॉरेन फाइलर, डैनी व्याट को मिली पहली टेस्ट कैप
लंदन। युवा तेज गेंदबाज लॉरेन फाइलर अपना सीनियर पदार्पण करने के लिए तैयार हैं क्योंकि इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में गुरुवार से शुरू होने वाले महिला एशेज टेस्ट मैच के लिए अपनी शुरूआती एकादश की घोषणा की है। 22 वर्षीय दाएं हाथ की तेज गेंदबाज ने इस गर्मी में चार रेचेल हीहो फ्लिंट […]
लंदन। युवा तेज गेंदबाज लॉरेन फाइलर अपना सीनियर पदार्पण करने के लिए तैयार हैं क्योंकि इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में गुरुवार से शुरू होने वाले महिला एशेज टेस्ट मैच के लिए अपनी शुरूआती एकादश की घोषणा की है।
22 वर्षीय दाएं हाथ की तेज गेंदबाज ने इस गर्मी में चार रेचेल हीहो फ्लिंट ट्रॉफी मैचों में आठ और चार्लोट एडवर्डस कप में पांच विकेट लिए हैं। डेनिएल व्याट, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए 245 व्हाइट-बॉल मैच खेले हैं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट कैप अर्जित करेंगी।
फाइलर इंग्लैंड के सीम अटैक को बनाने के लिए केट क्रॉस और लॉरेन बेल के साथ जुड़ेंगी। बाएं हाथ की स्पिनर, सोफी एक्लेस्टोन, टीम को एक स्पिन विकल्प प्रदान करती हैं, जबकि ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट टीम में अतिरिक्त गति आयाम जोड़ती हैं।
ये भी पढ़ें इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के लोगों के लिए जारी की चेतावनी, हिजबुल्लाह के ठिकानों से दूर चले जाएं ऑलराउंडर डेनिएल गिब्सन और तेज गेंदबाज इस्सी वोंग को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि एलिस कैप्सी और एलिस डेविडसन-रिचर्डस को टेस्ट टीम से सोमवार को रिलीज किया गया था, जो सोमवार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लोफबोरो में अपने पहले टी20 में इंग्लैंड ए के लिए खेलेंगे।
हीथर नाइट की अगुआई वाली टीम 22 से 26 जून तक नॉटिंघम में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट में हिस्सा लेगी। इंग्लैंड की धरती पर इंग्लैंड की महिलाओं के लिए यह पहला पांच दिवसीय टेस्ट होगा।
टेस्ट मैच बहु-प्रारूप श्रृंखला की शुरूआत को चिह्न्ति करता है, क्योंकि इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया से एशेज को पुन: प्राप्त करना चाहता है।
टेस्ट मैच के विजेता चार अंक अर्जित करते हैं, ड्रॉ की स्थिति में टीमों को दो-दो अंक मिलते हैं, जबकि तीन टी-20 में और उसके बाद होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत के लिए दो अंक दिए जाते हैं।
इंग्लैंड महिला टेस्ट टीम: टैमी ब्यूमोंट, एम्मा लैम्ब, हीथर नाइट (कप्तान), नेट साइवर-ब्रंट, सोफिया डंकले, डेनिएल व्याट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, केट क्रॉस, लॉरेन फाइलर, लॉरेन बेल
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां