पाक पश्तून नेता अली वजीर उत्तरी वजीरिस्तान में ‘गिरफ्तार’
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सांसद मोहसिन डावर ने साथी एमएनए अली वजीर के अपहरण की व्यापक जांच की मांग की है, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें सोमवार को उत्तरी वजीरिस्तान में अधिकारियों ने कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद अधिकारी वजीर को एक अज्ञात स्थान पर ले गए हैं। डॉन रिपोर्ट के […]
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सांसद मोहसिन डावर ने साथी एमएनए अली वजीर के अपहरण की व्यापक जांच की मांग की है, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें सोमवार को उत्तरी वजीरिस्तान में अधिकारियों ने कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद अधिकारी वजीर को एक अज्ञात स्थान पर ले गए हैं। डॉन रिपोर्ट के मुताबिक, स्पीकर राजा परवेज अशरफ की अध्यक्षता में नेशनल असेंबली के सत्र के दौरान डावर ने इन चिंताओं को उठाया है।
रिपोर्ट के अनुसार, डावर ने कहा, “स्पीकर साहब, आज सुबह हमें सूचना मिली कि हमारे एमएनए अली वजीर को उत्तरी वजीरिस्तान में एक चेक-पोस्ट के पास गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें कहां रखा गया है इसके बारे में कोई सुराग नहीं है।”
ये भी पढ़ें मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, 'लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें' डावर ने कहा कि अली के साथी, जो गिरफ्तारी के समय उनके साथ थे, वह भी अली के ठिकाने से अनजान हैं।
ये भी पढ़ें इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के लोगों के लिए जारी की चेतावनी, हिजबुल्लाह के ठिकानों से दूर चले जाएं डॉन रिपोर्ट के अनुसार, डावर ने स्पीकर से कहा, जाहिर तौर पर सोशल मीडिया पर जो चल रहा है, उसके अनुसार वजीर को उत्तरी वजीरिस्तान में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन पेशावर में संघीय जांच एजेंसी के साइबर क्राइम सर्कल में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। देश में कानून और संविधान का अस्तित्व समाप्त हो गया है।
डावर ने स्पीकर से वजीर की गिरफ्तारी की जांच शुरू करने और उनके ठिकाने का पता लगाने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि नेशनल असेंबली ने हाल ही में एक कानून पारित किया था, जिसके लिए एक विधायक को गिरफ्तार करने से पहले अध्यक्ष की स्वीकृति की जरूरत थी।
डावर ने कहा कि सत्र चल रहा है, लेकिन स्पीकर से अनुमति नहीं ली गई। इसका मतलब है कि यह गिरफ्तारी नहीं, बल्कि अपहरण है। डावर ने एक ट्वीट में कहा कि वजीर की गिरफ्तारी से पता चलता है कि देश में कानून का शासन नहीं है।
उन्होंने कहा कि उनका अपहरण कर लिया गया है। उनका पता नहीं चल पाया है। स्पीकर एनए को उनकी गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी गई थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां