प्रधानमंत्री मोदी आज पहुंचेंगे मिस्र, काहिरा में शाम को समकक्ष मुस्तफा मैडबौली से होगी मुलाकात
काहिरा। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने, कारोबार एवं आर्थिक सहयोग के नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी की मिस्र की पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी प्रथम विश्वयुद्ध में अपना सर्वोच्च […]
काहिरा। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने, कारोबार एवं आर्थिक सहयोग के नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी की मिस्र की पहली यात्रा है।
प्रधानमंत्री मोदी प्रथम विश्वयुद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि भी देंगे। प्रधानमंत्री अमेरिका की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पूरी कर वाशिंगटन से काहिरा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर मोदी की मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।
प्रधानमंत्री मोदी हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव कब्रिस्तान का दौरा भी करेंगे। यहां प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र और फिलिस्तीन के लिए लड़ते हुए शहीद भारतीय सेना के लगभग 4,000 सैनिकों के स्मारक हैं। भारत के प्रधानमंत्री मोदी राजधानी काहिरा में स्थित अल हकीम मस्जिद भी जाएंगे।
ये भी पढ़ें मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांगप्रधानमंत्री की मिस्र यात्रा का कार्यक्रम स्थानीय समयानुसारः 24 जून- अपराह्न 2:45 बजे काहिरा आगमन। 5:10 बजे मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली के साथ राउंड टेबल बैठक। 6:10 बजे भारतीय समुदाय के साथ बातचीत। 6:50 बजे – मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती से मुलाकात। 7:15 बजे मिस्र के विद्वानों से चर्चा। 25 जून- 9:30 बजे अल हकीम मस्जिद का दौरा। 10:30 बजे हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान का दौरा। 11:00 बजे मिस्र के राष्ट्रपति के साथ बैठक। प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता। एमओयू पर हस्ताक्षर। 2:00 बजे संवाददाता सम्मेलन। 3:00 बजे भारत के लिए प्रस्थान।
ये भी पढ़ें ईरान-इजराइल महायुद्ध: ऑयल डिपो पर हमलों के बाद 'ब्लैक रेन' का खतरा, WHO ने जारी की रेड अलर्ट चेतावनीकाहिरा में भारत के राजदूत अजीत गुप्ते ने कहा है कि भारत और मिस्र दो सबसे प्राचीन सभ्यताएं हैं और हमारे संबंध चार हजार साल से भी ज्यादा पुराने हैं। सदियों से हमारे समुद्री संपर्क रहे हैं। हाल के वर्षों में, खासतौर पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद, संबंध और भी मजबूत हुए हैं।
राजदूत गुप्ते ने कहा कि मिस्र में हर कोई भारतीय संस्कृति से प्रभावित है। लोग दशकों से हिंदी फिल्में देख रहे हैं। भारत और मिस्र ने गुट निरपेक्ष आंदोलन के लिए मिलकर काम किया है। महात्मा गांधी और साद जगलौल की घनिष्ठ मित्रता सारी दुनिया के सामने है। मिस्र के लोग भारत के करीब रहना चाहते हैं। वह हमारी संस्कृति और हमारे पारिवारिक मूल्यों के साथ बहुत निकटता से जुड़े हुए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां