सीरिया पर रूस का हवाई हमला, दो बच्चों समेत 13 लोगों की जान गई
दमिश्क। रूस ने चौबीस घंटे पहले मुस्लिम बहुल देश सीरिया को उसके उत्तर-पश्चिमी इदलिब प्रांत पर हवाई हमला कर दहला दिया। इस बमबारी में दो बच्चों समेत 13 नागरिकों की जान चली गई। दर्जनों लोग घायल हुए हैं। यह हमले उत्तर-पश्चिमी इदलिब प्रांत में सीरिया के विद्रोहियों के नियंत्रण वाले क्षेत्र में किए गए हैं। […]
दमिश्क। रूस ने चौबीस घंटे पहले मुस्लिम बहुल देश सीरिया को उसके उत्तर-पश्चिमी इदलिब प्रांत पर हवाई हमला कर दहला दिया। इस बमबारी में दो बच्चों समेत 13 नागरिकों की जान चली गई। दर्जनों लोग घायल हुए हैं। यह हमले उत्तर-पश्चिमी इदलिब प्रांत में सीरिया के विद्रोहियों के नियंत्रण वाले क्षेत्र में किए गए हैं। जिस्र अल-शुघुर शहर में हुए एक हवाई हमले में एक फल और सब्जी बाजार तबाह हो गया।
सीरिया ने रूस के इस हवाई हमले को ‘जालिम और कत्लेआम’ कहा है। स्थानीय व्हाइट हेलमेट (आपातकालीन प्रतिक्रिया समूह) ने कहा है कि ईद-उल-अजहा से पहले हुई इस बमबारी से मातम छाया हुआ है। उत्तर पश्चिमी सीरिया में 2023 में अब तक का सबसे घातक हमला है।
ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के चीफ रामी अब्देल रहमान ने कहा कि यह इस साल सीरिया में रूस का सबसे आक्रामक हमला है। यह नरसंहार के बराबर है। पिछले हफ्ते भी रूस के सीरिया पर किए गए ड्रोन हमले में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें दुबई में फंसे बांग्लादेश एयरलाइंस के 27 क्रू मेंबर को यूएस-बांग्ला की उड़ान ने स्वदेश पहुंचायासीरिया के रक्षा मंत्रालय ने रविवार शाम जारी बयान में इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमा और लताकिया प्रांत में ऐसे हमलों में कई लोग मारे गए हैं।
ये भी पढ़ें ईरान-इजरायल संघर्ष: रूस का अमेरिका पर बड़ा आरोप, 'ईरान में तख्तापलट करना चाहती है अमेरिकी सरकार'इस हमले पर अमेरिका ने कहा कि अप्रैल में रूसी पायलटों ने सीरिया के ऊपर अमेरिकी जेट विमानों से ‘डॉगफाइट’ करने का प्रयास किया था। सैन्य उड्डयन में, हवाई लड़ाई में डॉगफाइटिंग शामिल होती है। इस महीने की शुरुआत में, अमेरिका ने रूसी विमानों के ‘असुरक्षित और गैर-पेशेवर व्यवहार’ की चिंता पर मध्य पूर्व में एफ-22 लड़ाकू जेट तैनात किए थे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां