पाकिस्तान में फौज पर आतंकवादी भारी, मुठभेड़ और हमलों में मेजर समेत छह की जान गई
क्वेटा। पाकिस्तान में फौज पर आतंकवादी भारी पड़ रहे हैं। बलूचिस्तान के केच जिले में रविवार रात मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों की गोलियों ने एक मेजर और एक जवान की जान ले ली। इस घटना के कुछ घंटे पहले शेरानी जिले में तीन चौकियों पर एक साथ हुए हमलों में चार सुरक्षाकर्मियों की शहादत हो […]
क्वेटा। पाकिस्तान में फौज पर आतंकवादी भारी पड़ रहे हैं। बलूचिस्तान के केच जिले में रविवार रात मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों की गोलियों ने एक मेजर और एक जवान की जान ले ली। इस घटना के कुछ घंटे पहले शेरानी जिले में तीन चौकियों पर एक साथ हुए हमलों में चार सुरक्षाकर्मियों की शहादत हो गई। इस बीच एक संदिग्ध आतंकवादी भी मारा गया।
पाकिस्तान फौज की मीडिया शाखा अंतर सेवा जनसंपर्क (आईएसपीआर) के प्रवक्ता ने केच मुठभेड़ में मेजर समेत दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के प्रवक्ता ने बयान जारी कर तीन सुरक्षा चौकियों पर हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएसपीआर ने कहा है कि इस मुठभेड़ में फौज ने अपने बहादुर मेजर साकिब हुसैन और नायक बाकिर अली को खो दिया है। आतंकवादियों की गोलीबारी में एक अन्य सैनिक घायल हो गया है।
ये भी पढ़ें इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के लोगों के लिए जारी की चेतावनी, हिजबुल्लाह के ठिकानों से दूर चले जाएं झोब डिवीजन के आयुक्त सईद अहमद उमरानी ने कहा है कि दानासर इलाके में पुलिस, लेवी और फ्रंटियर कोर की तीन सुरक्षा चौकियों पर एक साथ सशस्त्र हमले किए गए। सशस्त्र आतंकवादियों ने ग्रेनेड और रॉकेट फेंके। यह चौकियों में फट गए। हमले में लहूलुहान चार जवानों ने दम तोड़ दिया। आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए चप्पा-चप्पा छाना जा रहा है। जान गंवाने वालों में उप निरीक्षक बहादुर खान बाबर, सिपाही बाज खान, सिपाही मोहम्मद अफजल और एफसी कैप्टन सईद हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी घटनाओं से गुस्साए शहीद सुरक्षाकर्मियों के रिश्तेदारों ने दानासर इलाके में हुकूमत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाइवे को अवरुद्ध कर दिया। अधिकारियों के समझाने के दो घंटे बाद वह सड़क से उठकर चले गए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां