श्रीलंका : तेज रफ्तार बस पुल से टकराकर महावेली नदी में गिरी, 11 की मौत, 40 घायल
कोलंबो। श्रीलंका में रविवार को एक बस के नदी में गिर जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 67 से अधिक यात्रियों को अक्कराईपत्थु ले जा रही बस देश की चार प्रमुख नदियों में से एक महावेली नदी में […]
कोलंबो। श्रीलंका में रविवार को एक बस के नदी में गिर जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
67 से अधिक यात्रियों को अक्कराईपत्थु ले जा रही बस देश की चार प्रमुख नदियों में से एक महावेली नदी में गिर गई।
नदी में गिरे कुछ लोगों को सेना और क्षेत्र के ग्रामीणों ने बचाया।
माना जाता है कि कई यात्री बह गए हैं और शवों को ढूंढने के लिए गोताखोरों को तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, 'लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें' एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि तेज रफ्तार बस मनमपिटिया में कोटालिया पुल से टकराई और नदी में गिर गई।
पुलिस के मुताबिक, घायल लोगों को पोलोन्नारुवा अस्पताल ले जाया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
दुर्घटना का कारण लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां