लापता पनडुब्बी में सवार सभी की मौत, टाइटैनिक का मलबा देखने गए थे पर्यटक
बोस्टन। टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने के लिए टाइटन पनडुब्बी से गए सभी सवार लोगों की मौत हो गई है। यह पनडुब्बी उत्तरी अटलांटिक में लापता हो गया था। तलाशी अभियान के दौरान टाइटैनिक जहाज के पास लापता पनडुब्बी का मलबा मिला। यूएस कोस्ट गार्ड ने यह जानकारी दी है। यूएस कोस्ट गार्ड के रियर […]
बोस्टन। टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने के लिए टाइटन पनडुब्बी से गए सभी सवार लोगों की मौत हो गई है। यह पनडुब्बी उत्तरी अटलांटिक में लापता हो गया था। तलाशी अभियान के दौरान टाइटैनिक जहाज के पास लापता पनडुब्बी का मलबा मिला। यूएस कोस्ट गार्ड ने यह जानकारी दी है।
यूएस कोस्ट गार्ड के रियर एडमिरल जॉन माउगर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि टाइटन सबमर्सिबल की खोज के दौरान लगाए गए यंत्रों में धमाकों की आवाज नहीं सुनाई दी, जिससे माना जाता है कि पनडुब्बी में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई है।
तलाशी अभियान के दौरान सभी उपकरण थे मौजूद
माउगर ने कहा कि जब हम इसकी तलाशी अभियान चला रहे थे तो हमारे पास पूरे पानी में सुनने के उपकरण थे। हालांकि, उपकरण में धमाकों की आवाज नहीं सुनाई दी। उन्होंने आगे कहा कि हम वहां मौजूद जानकारी को एकत्र करना जारी रखेंगे।
मालूम हो कि अमेरिकी तटरक्षक, कनाडाई सैन्य विमान, फ्रांसीसी जहाज और टेलीगाइडेड रोबोट ने तलाशी अभियान चलाया था। अमेरिकी तटरक्षक बल व कंपनी की ओर से बताया गया कि पनडुब्बी से स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह छह बजे जब संपर्क टूटा था, उस समय उसमें चार दिन की आक्सीजन आपूर्ति थी।
वहीं, पनडुब्बी संचालक कंपनी ओसिएनगेट ने अपने एक बयान में कहा कि कंपनी के सीईओ स्टॉकटन रश सहित जहाज पर सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई है। मालूम हो कि लापता पनडुब्बी में ब्रिटिश व्यवसायी हामिश हार्डिंग, ब्रिटिश-पाकिस्तानी अरबपति शहजादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान सहित कुल पांच लोग सवार थे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां