Tuesday, May 13, 2025

शामली में जैन समाज ने मनाया दीपोत्सव, 1008 दीपो को प्रज्वलित कर भगवान राम की महाआरती 

शामली। शहर के मिल रोड स्थित जैन स्मारक में सकल जैन समाज द्वारा श्री राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दीपोत्सव बनाया गया।इस दौरान 1008 दीपो को प्रज्वलित कर भगवान राम की महाआरती की गई।

 

भगवान श्री राम महा उत्सव को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों व मंदिरों में देर शाम दीपोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के मिल रोड स्थित जैन स्मारक में सकल जैन समाज के पुरषों व महिलाओ ने एक हजार आठ दीपो को प्रज्वलित किया।जिससे पूरा स्मारक दीपो से जगमग हो उठा।

महिलाओ द्वारा श्री राम भगवान के मंगल गीतों पर झूमकर भगवान राम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।भगवान राम की महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

 

इस दौरान पंकज जैन,आशीष जैन,आलोक जैन,वैभव जैन ,राहुल जैन,सचिन जैन,आलोक जैन,अनिकेत जैन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय