कहीं वर्कोहलिक पति की पत्नी तो नहीं हैं आप !

On

कुछ महिलाओं को हमेशा शिकायत रहती है कि उनके पति काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि अपनी बैटर हाफ की चिंता ही नहीं होती कि वह कैसे घर-परिवार के कामों में संतुलन बना कर रखती है। उन्हें लगता है कि पति के लिए काम ही जीवन है। न जिंदगी के प्रति कोई उत्साह, न […]

कुछ महिलाओं को हमेशा शिकायत रहती है कि उनके पति काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि अपनी बैटर हाफ की चिंता ही नहीं होती कि वह कैसे घर-परिवार के कामों में संतुलन बना कर रखती है। उन्हें लगता है कि पति के लिए काम ही जीवन है। न जिंदगी के प्रति कोई उत्साह, न पाटर्नर के साथ रोमांस के लिए समय है। बेचारी पत्नी तरसती ही रह जाती है कि उसका पार्टनर उससे बातें करे, कहीं घुमाने ले जाए, फिल्म दिखाने या बाहर खाना खाने ले जाए। ऐसे में पत्नियां भी व्यथित हो जाती हैं और उनका भी जीवन के प्रति उत्साह कम हो जाता है। आइए जानें अगर आप भी ऐसी पत्नी हैं तो कैसे उस स्थिति को फेस करें।

वर्कोहलिक पति किसे कहते हैं:-
वर्कोहलिक पति वो होते हैं जिन के लिए काम ही सबसे पहले आता है, बाद में परिवार, समाज आदि। हर समय काम में डूबेे रहने वाला पति वर्कोहलिक कहलाता है।

ऐसे पति जिन्होंने विवाह ही काम से किया हो:-
मनोचिकित्सक के अनुसार अगर आप जान चुके हैं कि आपके पति ने काम से भी विवाह किया हुआ है, ऐसे में उन्हें ताना देने या लडऩे के बजाए उनके साथ बैठकर समस्या का समाधान ढूंढें।  अगर काम में उनकी मदद कर सकती हैं तो करें। ताने देने से या प्रश्नों से आहत करने की आदत गलत है। बात कर उन्हें कुछ सुझाव दें कि दिन के एक या दो घंटे आपके लिए निकालें। प्रयास करने से कोई न कोई हल जरूर निकल आएगा।

पति के काम की स्थिति का पता लगाएं:-
सबसे पहले उनके इतने व्यस्त रहने के कारण को समझने का प्रयास करें। कहीं उनका टाइम मैनेजमेंट या काम को मैनेज करने का तरीका तो गलत नहीं।  पति पर अति काम का बोझ स्थाई है या कुछ सीमित समय के लिए है। कई बार प्रोजेक्ट समय सीमित होते हैं इसलिए तो व्यस्त नहीं या उनका प्रमोशन का समय तो नहीं है, इसलिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही हो। कहीं बॉस का दबाव तो नहीं है उनपर, इसलिए बॉस की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए काम अधिक कर रहे हो। कहीं ऐसा तो नहीं आपके तानों और झगड़ों के कारण ज्यादा समय आफिस में बिता रहे हों।

कैसे निबटें:अगर परिवार का दायित्व उन पर ही है तो समझें उनकी जिम्मेदारी को। वह आपकी और परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत कर रहे हैं। उनके काम की कद्र करें। अगर आप उनको किसी रूप में सहयोग दे सकती हैं तो अवश्य दें। कम से कम मानसिक शांति तो दें ताकि वे शांत मन से काम मन से काम कर सकें। अगर पति आफिस के कामों में उलझे रहते हैं तो आप घर की जिम्मेदारी निभाने का बोझ उठाएं ताकि उनका काम का दबाव एक तरफ ही रहे जैसे घर का राशन, बिल जमा कराने, बैंक के काम बच्चों को स्कूल लेने छोडऩे की जिम्मेदारी आदि।

घर के माहौल को सुखद और खुशनुमा बनाएं। घर पर ऐसा वातावरण बनाएं कि उन्हें घर पर आना और रहना पसंद हो, अपनेपन का अहसास हो। अगर आपकी बड़बड़ाने, प्रश्न करने या ताना देने की आदत हो तो उस पर नियंत्रण करें। इनसे दूरियां बढ़ेंगी, कम नहीं होगी। घर के माहौल से परेशान पति अक्सर आफिस या बाहर दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।
– नीतू गुप्ता

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

लखनऊ/रामपुर। उत्तर प्रदेश में जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों की पारदर्शी निगरानी के लिए लागू एकीकृत शिकायत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  रामपुर  
IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर/मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पैतृक गांव नसीरपुर (तितावी) में हुए मारपीट प्रकरण ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद की नानौता पुलिस ने करीब पांच महीने पहले हुए आशु हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

लखनऊ/रामपुर। उत्तर प्रदेश में जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों की पारदर्शी निगरानी के लिए लागू एकीकृत शिकायत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  रामपुर  
IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर/मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पैतृक गांव नसीरपुर (तितावी) में हुए मारपीट प्रकरण ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना