कुछ लाजवाब स्नैक्स

On

दही सूजी के सफेद ढोकले सामग्री:- सूजी, दही, नमक, ज़ीरा, राई, पिसी हुई लाल मिर्च, खाने का सोडा, तेल, कड़ी पत्ता और हरा धनिया बारीक कटा हुआ। विधि:- सूजी में दही को एकदम पतला करके मिला लीजिए। फिर स्वादानुसार नमक व खाने का सोडा थोड़ी मात्र में मिला कर रात भर के लिए रख दें। […]

दही सूजी के सफेद ढोकले
सामग्री:- सूजी, दही, नमक, ज़ीरा, राई, पिसी हुई लाल मिर्च, खाने का सोडा, तेल, कड़ी पत्ता और हरा धनिया बारीक कटा हुआ।
विधि:- सूजी में दही को एकदम पतला करके मिला लीजिए। फिर स्वादानुसार नमक व खाने का सोडा थोड़ी मात्र में मिला कर रात भर के लिए रख दें। एक बड़ा भगोना लें जिसमें अन्दर थाली आ जाये। अब इस भगोने में आधा पानी डालकर गरम करें। तैयार किया हुआ सूजी का घोल थाली में थोड़ा तेल लगाकर फैला दें। फिर चुटकी भर लाल मिर्च व ज़ीरा भी फैले हुए घोल पर बुरका दें। अब भगोने में एक कटोरी को उल्टा रखें और इस पर वह थाली रख दें। ऊपर से ढक्कन लगा दें।

अब भाप से ढोकले पन्द्रह मिनट में तैयार हो जायेंगे। जब तैयार हो जायें, तब थाली को बाहर निकालकर उन्हें ठण्डा करके चौकोर आकार में काट लें। फिर एक कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करके उसमें राई व कड़ी पत्ते का छौंक लगायें। फिर उस छौंक को थाली में चौकोर किये ढोकलों पर डाल दें। बारीक कटा हुआ हरा धनिया भी इस पर फैला दें। इस तरह दही सूजी के ढोकले तैयार हैं। इन्हें टमाटर सॉस या नारियल की चटनी के साथ परोसें।

चंदिया (उड़द की दाल के दही बड़े)
सामग्री:- उड़द की दाल, दही, धनिये व इमली की चटनी, भुना व पिसा हुआ ज़ीरा, नमक, पिसी हुयी लाल मिर्च, तेल, हरा धनिया व अनार के दाने।
विधि:- उड़द की दाल को तीन घंटे तक भिगो कर रख दें। भीगने के बाद अच्छी तरह से धोकर पीस लें। कड़ाई में तेल डालकर गरम करें, पिसी हुई दाल को थोड़ी-थोड़ी हाथ में लेकर गोल व चपटे आकार में बनाकर तेल में तल लें। इस तरह पूरी दाल के चंदिये बना लें। अब एक भगोनी में पानी डालकर उसमें नमक डालें। तैयार किये हुए चंदिये उसमें भीगने के लिए रख दें।

जब चंदिये अच्छी तरह से भीग जाएं, तब उन्हें दबाकर पानी से बाहर निकाल लें। अब दही को अच्छी तरह से मथ लें। फिर चंदिये उसमें डाल दें। ऊपर से हरी चटनी व इमली की चटनी डालें व स्वादानुसार नमक, पिसी हुई लाल मिर्च, ज़ीरा, बारीक कटा हुआ हरा धनिया व अनार के दाने डालें। इस तरह आपके चंदिये (दही बड़े) तैयार हैं। थोड़ी देर फ्रिज में ठंडे होने के बाद परोसे।

मिर्ची बड़े
सामग्री:- ताजी हरी मिर्ची मोटी व लंबी, आलू उबले हुए, बेसन, हरी मिर्ची-अदरक बारीक कटे हुये, पिसी हुई लाल मिर्ची, अमचूर, नमक, सौंफ, हींग, किशमिश, हरा धनिया, सूखा पुदीना पिस हुआ, गरम मसाला, तेल।

विधि:- बेसन का घोल बना लें। फिर उसमें पिसी हुयी लाल मिर्ची और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें और एक तरफ रख दें। उबले हुये आलू को छीलकर अच्छी तरह से मैश कर लें। फिर मैश किये हुए आलू में थोड़ी पिसी हुई लाल मिर्ची, किशमिश, हरी कटी हुई मिर्ची, अदरक व धनिया, सौंफ, चुटकी भर हींग, गरम मसाला, पुदीना व स्वादानुसार नमक व अमचूर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

कड़ाई में थोड़ा तेल डालकर मसाले को भून लें। मिर्ची बड़े बनाने के लिए मिर्ची को लंबाई में चीरा लगा कर उसके बीज निकाल लें। ध्यान रहे कि मिर्ची टूटे नहीं। मिर्ची में आलू का मिश्रण ऊपर से नीचे तक दबा कर भर कर घोल में अच्छे से मिर्ची को लपेट कर गर्म तेल में डालें और खस्ता होने तक तलें। फिर उसे तेल से बाहर निकाल कर टिशू पेपर पर रख लें जिससे मिर्ची बड़े में तेल अगर ज्यादा है तो पेपर सोख लेगा। इस तरह मिर्ची बड़े तैयार हैं। मिर्ची बड़े को धनिया चटनी व इमली या टॉमेटो चटनी के साथ खिलाइये और आप भी खाइये।
– श्वेता मंगल

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

सीवान में डॉक्टर दम्पति पर हमला,पथराव के आधे घंटे बाद तक नहीं पहुंची पुलिस

सीवान । सीवान जिले के सराय ओपी थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात्रि लगभग दस बजे कानून-व्यवस्था पर एक बार...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
सीवान में डॉक्टर दम्पति पर हमला,पथराव के आधे घंटे बाद तक नहीं पहुंची पुलिस

शेयर बाजार क्रैश: सेंसेक्स 354 अंक टूटा, निफ्टी 24,650 के नीचे

नई दिल्ली । हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे...
Breaking News  बिज़नेस  शेयर बाजार  
शेयर बाजार क्रैश: सेंसेक्स 354 अंक टूटा, निफ्टी 24,650 के नीचे

'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द है', डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असली मेहनत

मुंबई। दिल्ली से सटे हरियाणा के नजफगढ़ से 12 साल की उम्र में स्टेज पर अपने ठुमको से लोगों का...
Breaking News  मनोरंजन 
'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द है', डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असली मेहनत

रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

  नई दिल्ली। पिछले सप्ताह इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में   अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल 10...
Breaking News  मुख्य समाचार  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी

उत्तर प्रदेश

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं