Friday, March 28, 2025

मनसबिया अरेबिक कॉलेज ने मनाई 146वीं वर्षगांठ, छात्रों को किया सम्मानित

मेरठ। मनसबिया अरेबिक कॉलेज की 146वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्र 2023 और 24 में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के साथ नीट परीक्षा पास करने वाले शिया समुदाय के 25 छात्र-छात्राओं काे सम्मानित किया गया। सम्मानित करने के लिए उन छात्रों का चयन किया गया जिनके अंक 75 प्रतिशत से अधिक थे।

 

वक्फ मनसाबिया के मुतवल्ली दानिश जाफरी ने कहा कि समाज के बच्चों को हौंसला देने के लिए ऐसे प्रोग्राम किए जाने ज़रूरी हैं। वक्फ हमेशा ऐसे छात्र-छात्राओं का अभिनंदन करता रहेगा ताकि कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रह सके। डॉक्टर असलम जमशेदपुरी, मौलाना मोहसिन तकवी, मेहज़र आबिदी, हाफिज मुजीब, मौलाना राशिद, मोटिवेशन स्पीकर कुमैल ज़ैदी ने संबोधित किया। डॉक्टर जमाल ज़ैदी और डॉक्टर हाशिम रजा ज़ैदी समेत शिया समाज की जानी मानी हस्तियां मौजूद थीं।

 

मुतवल्ली ने बताया कि मनसबिया कैंपस में इस सत्र में पौधारोपण अभियान के तहत 313 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभाग को पौधों की डिमांड भेजी गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय