Wednesday, May 14, 2025

मेरठ सिटी और गाजियाबाद के बीच चलने वाली मेमू एक्सप्रेस और चंडीगढ़ सुपरफास्ट रद्द

मेरठ। सर्दी के मौसम के कारण रेलवे लगातार ट्रेनों को रद्द कर रहा है। मेरठ सिटी और गाजियाबाद के बीच चलने वाली मेमू एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। मदुरै-चंडीगढ़ के बीच चलने वाली चंडीगढ़ सुपरफास्ट भी नहीं चलेगी।

गाजियाबाद से सुबह नौ बजे चल कर मेरठ सिटी आने वाली मेमू एक्सप्रेस शाम को मेरठ से साढ़े चार बजे जाती है। इसके रद्द होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। मेरठ से दक्षिण भारत और चंडीगढ़ तक सीधी ट्रेन चंडीगढ़ सुपरफास्ट है, इसे भी रद्द कर दिया गया है। दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी को अंबाला तक ही चलाया जा रहा है। आज दोनों ट्रेनों के रदद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय