Saturday, May 10, 2025

गाजियाबाद में दस साल के किशोर के साथ नाबालिगों ने किया अप्राकृतिक कृत्य

गाजियाबाद। लोनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दस साल के किशोर के साथ दो नाबालिगों ने अप्राकृतिक कृत्य किया। किशोर ने घर आकर परिजनों को बताया। पुलिस ने शिकायत पर एक नाबालिग को पकड़ लिया है। दूसरे नाबालिग को तलाश कर रही है।

 

 

लोनी कोतवाली क्षेत्र के गांव में किशोर परिवार के साथ रहता है। पुलिस के अनुसार किशोर आसपास के दो नाबालिगों के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान दोनों एक साथ किशोर को छत पर लेकर चले गए। आरोप है कि दोनों ने किशोर के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। नाबालिग को जब पीड़ा हुई तो उसने परिजनों को सारी बातें बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले में शिकायत की है।

 

 

एसीपी लोनी सूर्यबली मोर्य ने बताया कि एक किशोर को बुलाया है। दूसरा अभी नहीं आया है। सभी को एक साथ बैठकर बात की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय