Wednesday, April 30, 2025

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,890 से ज्यादा नए मरीज

नई दिल्ली। कोरोना की रफ्तार अब तेज होने लगी है। पिछले 24 घंटे में 1,890 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, इससे चार लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1,051 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक कोरोना से 4,41,63,883 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 9,433 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 1.56 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

वहीं, टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 7,955 खुराक दी गई हैं। अबतक देश में कोरोना से बचाव के टीके की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

[irp cats=”24”]

कोरोना की जांच में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में 1,21,147 लोगों की जांच की गई है। अबतक कुल 92.09 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय