मुजफ्फरनगर में हाईवे पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत, विरोध में हंगामा
मुजफ्फरनगर। जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जिस हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, घटना के विरोध में लोगों ने हंगामा करते हुए […]
मुजफ्फरनगर। जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जिस हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, घटना के विरोध में लोगों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवा दिया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंकजानकारी के मुताबिक मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जोहरा निवासी दीपक और शेखर महिंद्रा एजेंसी के पास सड़क क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की तरफ से मंसूरपुर की ओर आ रहे रोड़ी से भरे ट्रक ने बाइक सवार दोस्तों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दोनों छात्र बताए जा रहे हैं। वे गर्मी की छुट्टियों में मुजफ्फरनगर में किसी फैक्टरी में काम कर रहे थे।उधर, घटना के विरोध में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। पुलिस ने दोनों मृतक युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरु कर दी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां