योग दिवस पर मुज़फ्फरनगर में जिला प्रशासन ने किया योग अभ्यास का आयोजन
मुज़फ़्फ़रनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज से 9 वर्ष पूर्व योग दिवस की मनाने की शुरुआत की थी । अब योग की महत्ता को समझते हुए पूरी दुनिया 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर में भी जिला प्रशासन द्वारा योग अभ्यास का आयोजन किया […]
मुज़फ़्फ़रनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज से 9 वर्ष पूर्व योग दिवस की मनाने की शुरुआत की थी । अब योग की महत्ता को समझते हुए पूरी दुनिया 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर में भी जिला प्रशासन द्वारा योग अभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें जिसमे सैकड़ो गणमान्य लोगों व तमाम अधिकारियों के साथ यूपी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल व बीजेपी के नेताओं ने योगस्थल पर पहुँचकर योगाभ्यास किया।
नौवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा योग अभ्यास का एक आयोजन डीएवी कॉलेज के मैदान में किया गया। जिसमें बड़े बुढो सहित सभी अधिकारियों व नेताओ ने भाग लेकर योगा अभ्यास का लाभ लिया। यूपी सरकार के मंत्री व बीजेपी विधायक कपिल देव अग्रवाल सहित बीजेपी नेताओ व ज़िला अधिकारी अरविंद मालप्पा बंगारी ने भी योगा किया ओर सेहत लाभ उठाया। इस योग कार्यक्रम में समाजसेवी स्कूली छात्र छात्राओं व जिले के तमामं पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों ने योग कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बताया की 9 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सभी देशों से आह्वान किया कि योग दिवस मनाना हैं और हमारे लिए बहुत हर्ष का विषय है कि दुनिया के 177 देश आज योग दिवस में सहभागिता कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर के डीएवी कॉलेज में सभी अधिकारियों और अपने पदाधिकारियों के साथ योग कर रहे हैं, सब लोग अपने स्वास्थ्य के लिए, मानसिक शांति के लिए योग करे ,निरोग रहे, वसुदेव कुटुंबकम समाज को जोड़ने के लिए योग बहुत जरूरी है।।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां