लड़की बरामद नहीं की, तो भोपा थाने में समाज के सभी पशुओं को बांधेंगेः मोहन प्रजापति
मुजफ्फरनगर(भोपा)। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में बेलड़ा निवासी प्रमोद प्रजापति की बहलाकर ले जाई गई दबंगों द्वारा नाबालिग लड़की की बरामदगी ना होने के विरोध में अति पिछड़ा वर्ग के सैकड़ों लोगों ने मोर्चा के बैनर तले भोपा थाने पर धरना दिया जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप […]
मुजफ्फरनगर(भोपा)। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में बेलड़ा निवासी प्रमोद प्रजापति की बहलाकर ले जाई गई दबंगों द्वारा नाबालिग लड़की की बरामदगी ना होने के विरोध में अति पिछड़ा वर्ग के सैकड़ों लोगों ने मोर्चा के बैनर तले भोपा थाने पर धरना दिया जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
धरने को को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा है कि प्रमोद प्रजापति की नाबालिक बच्ची दबंगों द्वारा बहलाकर उसे अगवा कर ली गई है और 15 दिन बाद तक भी पुलिस सुराग तक नहीं लगा पाई जिसकी वजह से समाज में काफी रोष है।
उन्होंने कहा कि अगर लड़की किसी दबंग समाज की होती तो अब तक बरामद कर ली होती लेकिन प्रशासन हमें बेवकूफ समझने की भूल ना करें लड़की को पुलिस जल्द बरामद करे नही तो समाज के सभी पशु घोड़े खच्चर बुग्गी थाने में बंधवा दूंगा नहीं तो पुलिस सुधर जाए वही काफी देर तक पुलिस अधिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति को मनाने में लगे रहे पुलिस अधिकारी द्वारा 3 दिन का समय मांगा गया।
पुलिस की ओर से कहा गया कि हमें हम इस मामले में पिछड़ा मोर्चा तीन दिन का समय दे हो सकता है हम एक-दो दिन में ही बरामद कर ले बस हमें 3 दिन का समय दिया जाए जिसके 3 दिन के अंदर हम लड़की को बरामद कर लेंगे इसके बाद मोहन प्रजापति ने धरने की समाप्ति की घोषणा की।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: परीक्षा से ठीक पहले श्रमिक पंजीकरण निरस्त, मजदूरों का श्रम कार्यालय पर जोरदार हंगामाधरने में मुख्य रूप से युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रभात प्रजापति, प्रभारी सुखपाल कश्यप, ओम प्रकाश प्रजापति ,युवा जिला अध्यक्ष बिट्टू प्रजापति,संजू प्रजापति, मनीष प्रजापति,युवा नेता संजीव प्रजापति, सुशील प्रजापति,राजवीर सिंह ,भूरा ठेकेदार ,रामकली ,वीरमति, सुदेश ,पूनम,बबीता,प्रमोद प्रजापति, विपिन पाल, राकेश सैनी, आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां