मुजफ्फरनगर में सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिर में भक्तों की भीड़, कावड़ियों के आने का सिलसिला भी जारी
मुजफ्फरनगर। आज पवित्र श्रावण महीने का पहला सोमवार है।शास्त्रो में श्रावण महीने के सोमवार का विशेष महत्व बताया गया है मुज़फ्फरनगर में भी भगवान शिव को प्रशन्न करने के लिए दिन निकलते ही शिवालयों में शिव लिंग पर जलभिषेक करने वाले शिव भक्तों की मंदिरों में लंबी-लंबी कतार देखी जा रही हैं। हरिद्वार से गंगा […]
मुजफ्फरनगर। आज पवित्र श्रावण महीने का पहला सोमवार है।शास्त्रो में श्रावण महीने के सोमवार का विशेष महत्व बताया गया है मुज़फ्फरनगर में भी भगवान शिव को प्रशन्न करने के लिए दिन निकलते ही शिवालयों में शिव लिंग पर जलभिषेक करने वाले शिव भक्तों की मंदिरों में लंबी-लंबी कतार देखी जा रही हैं। हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वाले कावडि़यों के आने का सिलसिला भी लगातार बढ़ रहा है और शिव की परिक्रमा कर अपने अपने शिवालयों के लिए प्रस्थान कर रहे है।
आज शहर के ह्रदय स्थल कहे जाने वाले केंद्र में स्थापित शिव चौक स्थित शिव मंदिर में व्यापक तैयारियां की गयी हैं सावन की कावड़ मेले को लेकर विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न पर्व भी शुरू हो रहे हैं। इस सावन के महीने में 8 सोमवार पड़ेंगे, क्योंकि 19 साल बाद इस बार श्रावण 2 माह के लिए आया है आज श्रावण महा का पहला सोमवार है इस दिन जो कोई सच्चे दिल से शिव पार्वती की पूजा अर्चना करता है उसकी सभी मनोकामनाए पूर्ण होती है>
मंदिर कमेटी के सदस्य ने बताया कि ये श्रावण चल रहा है वैसे तो शिव के दिन सभी है सोमवार हो या बुधवार हो बाबा को मनाया जा सकता है के जो प्रथम सोमवार होता है जो भी पहले सोमवार को जल चढ़ाते है पुष्प अर्पित करते है उनकी जो मनोकामना होती है वो पूरी हो जाती है क्योंकि ये मंदिर सिद्ध पीठ है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां