मुजफ्फरनगर में बजाज शुगर मिल के केन डिपार्टमेंट पर किसानों ने की तालाबंदी, जमकर काटा हंगामा
मुजफ्फरनगर। जनपद में स्थित भैसाना बजाज शुगर मिल पर गन्ने के भुगतान को लेकर किसानों का पिछले 25 दिनों से धरना चल रहा है ।जिसके चलते शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने मिल में स्थित केन डिपार्टमेंट की तालाबंदी करते हुए जमकर हंगामा काटा। दरअसल आपको बता दें कि बुढ़ाना तहसील […]
मुजफ्फरनगर। जनपद में स्थित भैसाना बजाज शुगर मिल पर गन्ने के भुगतान को लेकर किसानों का पिछले 25 दिनों से धरना चल रहा है ।जिसके चलते शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने मिल में स्थित केन डिपार्टमेंट की तालाबंदी करते हुए जमकर हंगामा काटा।
दरअसल आपको बता दें कि बुढ़ाना तहसील में स्थित भैसाना बजाज शुगर मिल पर किसानों के गन्ने का 325 करोड रुपए भुगतान बकाया बताया जा रहा है ।जिसको लेकर किसानों का मिल परिसर के गेट पर पिछले 25 दिनों से धरना चल रहा है। गन्ने के भुगतान और गन्ने के डायवर्जन को लेकर आज मिल पर सैकड़ों किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केन डिपार्टमेंट की तालाबंदी करते हुए जमकर हंगामा किया।
भारतीय किसान यूनियन के बुढ़ाना तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने बताया कि मामला गन्ना भुगतान व गन्ने के डायवर्जन का है व इस केन डिपार्टमेंट में तालाबंदी की है व इसकी जरूरत ही नहीं है एवं इस पर हमें क्या करवाना है और गन्ना हमें अब दूसरी फैक्ट्री को देना है, पैसे तो हमारी दूसरी मांग है एवं ताला बंद होकर इनका काम बंद वह दूसरों का काम शुरू और अब समिति वाले अधिकारियों को बुलाएंगे साथ ही वह बताएंगे कि अब कहां और किसको गन्ना देना है, सवा 300 करोड रुपए बकाया है, आज हमें धरने पर 25-26 दिन हो गए है लेकिन अभी तक भुगतान नही किया गया।
इस बाबत जब एसडीएम बुढ़ाना अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तालाबंदी कहीं नहीं की गई है आज भारतीय किसान यूनियन की धरने को लेकर कॉल थी वह लोग धरने पर बैठे हुए हैं गन्ना भुगतान को लेकर यहां के किसानों का थोड़ा सा भुगतान पहले से ही बकाया चल रहा है मिल प्रशासन से बात हुई है उन्होंने कहा है कि दो-तीन महीने में किसानों के गन्ने का भुगतान सारा करा दिया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां