मुजफ्फरनगर में पुत्र के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए परिजनों ने डीएम ऑफिस पर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। जनपद में कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे कश्यप एकता क्रांति मिशन के पदाधिकारी व गोगा माडी के ग्रामीण जहाँ पहुंचकर उन्होंने चरथावल पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए। अनिकेत के हत्यारे के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की, पीड़ित परिजनों ने पड़ोस के ही रहने वाले शेखर पुत्र शिवकुमार पर हत्या करने […]
मुजफ्फरनगर। जनपद में कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे कश्यप एकता क्रांति मिशन के पदाधिकारी व गोगा माडी के ग्रामीण जहाँ पहुंचकर उन्होंने चरथावल पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए। अनिकेत के हत्यारे के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की, पीड़ित परिजनों ने पड़ोस के ही रहने वाले शेखर पुत्र शिवकुमार पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की है।
मृतक की माता राजकुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पुत्र अनिकेत को शेखर घर से बुलाकर देहरादून ले गया था। जिसके बाद उसका शव बधाई खुर्द में गैस गोदाम के पास मिली। इस संबंध में थाना चरथावल पुलिस को एक शिकायत की गई लेकिन अभी तक शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
कश्यप एकता क्रांति मिशन के जिलाध्यक्ष अंकित कश्यप ने बताया की अनिकेत को पास में रहने वाला शेखर घर से बुलाकर लेगा उसके बाद उसका शव बधाई खुर्द से बरामद हुआ इस संबंध में थाना चरथावल पुलिस को अवगत कराया गया लेकिन चरथावल पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है पीड़ित परिजनों और कश्यप एकता क्रांति संगठन ने मांग की है कि आरोपी शेखर पर कार्यवाही की जाए या फिर अनिकेत की हत्या का खुलासा किया जाए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां