ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
मुजफ्फरनगर। योग दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में बड़ी संख्या में छात्राओं ने अपनी भागीदारी दी, जिसमें श्रीमती प्रभा नागाइच जी द्वारा योग शिविर के दौरान हुए कुछ विशेष प्रणायाम तथा सूक्ष्म आसनों का अभ्यास कराया गया। तत्पश्चात अहिल्याबाई सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्राचार्या डॉ संगीता चौधरी द्वारा […]
मुजफ्फरनगर। योग दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में बड़ी संख्या में छात्राओं ने अपनी भागीदारी दी, जिसमें श्रीमती प्रभा नागाइच जी द्वारा योग शिविर के दौरान हुए कुछ विशेष प्रणायाम तथा सूक्ष्म आसनों का अभ्यास कराया गया।
तत्पश्चात अहिल्याबाई सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्राचार्या डॉ संगीता चौधरी द्वारा आज के विशेष अतिथि पंकज अग्रवाल, अंकुर गर्ग तथा प्रभा नगाइच को सम्मानित किया गया है। साथ ही डॉ प्रतिभा चौधरी जी द्वारा जिला मुजफ्फरनगर पतंजलि पुरुष कार्यकारिणी अध्यक्ष परमिंदर बालियान को, डॉ शाहिना द्वारा विपिन सैनी (मीडिया प्रभारी )को तथा दिव्या हांडा द्वारा सीमा शर्मा श्रीमती कामना सैनी को सम्मानित किया गया तथा योग शिविर में निरंतर शामिल हुईं छात्राएं खुशी सैनी, करिश्मा, ज्योति राठी, सोफिया, निशू आदि सभी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया l
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: किशोरी के अपहरण और बलात्कार के दोषी को 20 वर्ष की कठोर सजा, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाकार्यक्रम का संचालन होम साइंस विभाग की कुशल प्रवक्ता तथा पतंजलि से जुड़ी डॉ उषा त्रिपाठी ने किया। पंकज अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग का अर्थ है तन व मन का योग, आज योग को भारत में ही नहीं चीन जापान आदि सभी देशों में बड़े स्तर पर अपनाया जा रहा है, क्योंकि वह लोग इसके लाभ को जान गए हैं l
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए खुशी कश्यप व आकांक्षा द्वारा योग से संबंधित एक गीत प्रस्तुत किया गया तथा बीकॉम सेकंड ईयर की छात्रा अंजलि द्वारा कुछ विशेष आसनों की सुंदर प्रस्तुति की गई। अंत में डॉ संगीता चौधरी द्वारा सभी अतिथि गणों का धन्यवाद दिया गया तथा विशेष धन्यवाद प्रभा नागाइच का किया। उन्होंने सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं तथा कर्मचारी का जो योग शिविर में निरंतर लगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां