मुजफ्फरनगर कोर्ट ने पूर्व विधायक शाहनवाज राणा को किया बरी
मुजफ्फरनगर। जनपद की एक अदालत ने बिजनौर सदर सीट से विधायक रह चुके शाहनवाज राणा को एक मामले में बरी कर दिया है। 2012 विधानसभा चुनाव के दौरान शाहनवाज राणा की गाड़ी से 11800 रुपए के सिक्के पकड़े गए थे। उस समय शाहनवाज राणा भी गाड़ी में मौजूद थे। विधायक सहित गाड़ी चालक पर आदर्श […]
मुजफ्फरनगर। जनपद की एक अदालत ने बिजनौर सदर सीट से विधायक रह चुके शाहनवाज राणा को एक मामले में बरी कर दिया है। 2012 विधानसभा चुनाव के दौरान शाहनवाज राणा की गाड़ी से 11800 रुपए के सिक्के पकड़े गए थे। उस समय शाहनवाज राणा भी गाड़ी में मौजूद थे। विधायक सहित गाड़ी चालक पर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था।
बिजनौर से विधायक रह चुके शाहनवाज राणा ने 2012 में भी चुनाव लड़ा था। शाहनवाज राणा 14 जनवरी 2012 को मुजफ्फरनगर से बिजनौर जा रहे थे। जानसठ के पास चेकिंग के दौरान शाहनवाज राणा की गाड़ी को रोक लिया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक जानसठ बुलाकीराम ने उन पर मुकदमा दर्ज कराया था कि गाड़ी में शामली के कच्ची गढ़ी निवासी ड्राइवर आलमगीर और बगल वाली सीट पर शाहनवाज राणा बैठे थे।
आरोप था कि चेकिंग के लिए रोके जाने पर उन्होंने हंगामा किया और पुलिस को धमकाया था। उसी दौरान शाहनवाज राणा मौके से चले गए थे। पुलिस ने इंडेवर गाड़ी की चेकिंग की तो सिक्को के 118 पैकेट बरामद हुए थे, जिनमें 11800 रुपए थे। पुलिस ने शाहनवाज राणा और उनके ड्राइवर पर आईपीसी की धारा 170सी, 186, 353, 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया था।
मामले की सुनवाई विशेष एमपी एमएलए कोर्ट सिविल जज सीनियर डिवीजन मयंक जायसवाल ने की।इस मामले में अभियोजन शाहनवाज राणा पर आरोप साबित करने में नाकाम रहा। कोर्ट ने शाहनवाज राणा को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां