मुजफ्फरनगर डेंटल एसोसिएशन ने किया सेमिनार का आयोजन, मुंह के कैंसर के बारे में जानकारी दी
मुजफ्फरनगर। डेंटल एसोसिएशन के सौजन्य से भोपा रोड स्थित, होटल पालसा में विगत रात एक सेमिनार का आयोजन हुआ, जिसमें गाजियाबाद के मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के मशहूर डॉ चिराग जैन (सर्जिकल ऑंकोलॉजिस्ट) ने मुंह के कैंसर के बारे में बताया व जानकारी दी कि कैंसर में कब बायोप्सी करनी चाहिए तथा डॉ प्रीक्षी […]
मुजफ्फरनगर। डेंटल एसोसिएशन के सौजन्य से भोपा रोड स्थित, होटल पालसा में विगत रात एक सेमिनार का आयोजन हुआ, जिसमें गाजियाबाद के मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के मशहूर डॉ चिराग जैन (सर्जिकल ऑंकोलॉजिस्ट) ने मुंह के कैंसर के बारे में बताया व जानकारी दी कि कैंसर में कब बायोप्सी करनी चाहिए तथा डॉ प्रीक्षी चौधरी (रेडिएशन ऑंकोलॉजिस्ट) ने मुंह के कैंसर की रेडियोथैरेपी द्वारा उपचार के बारे में बताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पैनल के सभी सदस्य डॉ मनु गर्ग (अध्यक्ष), डॉ शोभित मिश्रा (उपाध्यक्ष), डॉ अनुभव अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), डॉ जतिन गुप्ता (साइंटिफिक इंचार्ज), डॉ मोनिका सिंह (मीडिया प्रभारी), डॉ वंदना त्यागी (फीमेल कोऑर्डिनेटर), डॉ सलोनी व डॉ प्रेरणा यादव ( कल्चरल इंचार्ज ), डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह व डॉ अंकिता सिंह (सोशल वेलफेयर), उपस्थित रहे ।
मीडिया प्रभारी डॉ मोनिका सिंह ने जानकारी दी कि संस्था का उद्देश्य चिकित्सकों में नई नई तकनीक को आपस में साझा करना है। कार्यक्रम के अंत में डॉ चिराग जैन व डॉ प्रीक्षी चौधरी को सर्टिफिकेट व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में शहर के सभी गणमान्य चिकित्सक उपस्थित थे, जिसमें प्रमुख रूप से डॉ अलिन जैन, डॉ रविंद्र पाल सिंह, डॉ आदित्य मलिक, डॉ अंबुज अरोड़ा, डॉ विजय कुमार, डॉ वैकुंठ अग्रवाल, डॉ अश्वनी पुंडीर, डॉ विपुल यादव, डॉ प्रतीक त्यागी, डॉ शैरीयार अहमद, डॉ अमित शर्मा, डॉ अखिल देशवाल, डॉ वासु तायल, डॉ उदय अत्रे, डॉ कुनाल अरोड़ा, डॉ जगजोत सिंह, डॉ निधी गर्ग, डॉ उपासना अरोड़ा, डॉ स्वाति वर्मा, डॉ शिवानी चौधरी, आदि शामिल रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां