मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन ने कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा, किया उत्साहवर्धन
मुजफ्फरनगर। जनपद से लाखों कावड़िया प्रतिदिन गुजर रहे हैं जिनके स्वागत के लिए मंगलवार को मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन ने भी कावड़ियों पर पुष्पो की वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस समय कावड़ियों की भीड़ को देखते हुए मुजफ्फरनगर जनपद का जिला प्रशासन पूरी तरह सड़कों पर उतर कर कावड़ मेले की व्यवस्था में जुटा हुआ […]
मुजफ्फरनगर। जनपद से लाखों कावड़िया प्रतिदिन गुजर रहे हैं जिनके स्वागत के लिए मंगलवार को मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन ने भी कावड़ियों पर पुष्पो की वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस समय कावड़ियों की भीड़ को देखते हुए मुजफ्फरनगर जनपद का जिला प्रशासन पूरी तरह सड़कों पर उतर कर कावड़ मेले की व्यवस्था में जुटा हुआ है।
हरिद्वार से जल उठाने के बाद उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर जनपद ही एक ऐसा जनपद है जहां से शिव भक्त कावड़िए हरियाणा ,राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए प्रस्थान करते हैं जिसके चलते मुजफ्फरनगर जनपद ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है जिसको देखते हुए यहां का प्रशासन भी कावड़ियों की सेवा के लिए दिन रात लगा हुआ है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौतएसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि जैसा कि आप सब जान रहे हैं कि पिछले 1 सप्ताह से मुजफ्फरनगर जो हरिद्वार से जल उठा कर देश के विभिन्न हिस्सों में कावड़िया जाते हैं एवं मुजफ्फरनगर एक बहुत ही बड़ा आस्था का केंद्र है और लगभग सभी कावड़िया मुजफ्फरनगर होकर ही निकलते हैं, कावड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए मुजफ्फरनगर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और जो कावड़िए सैकड़ों लीटर जल अपने कंधे पर लेकर चल रहे हैं उनके उत्साहवर्धन एवं स्वागत के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा उनके ऊपर पुष्प वर्षा की गई है जो एक सौहार्द एवं सद्भावना का प्रतीक है साथ ही अगले आगामी दिनों के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां