नई तकनीक से घुटनों की रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई आसान: डॉ. अतुल मिश्रा

On

मुजफ्फरनगर। हमारे देश में घुटनों का दर्द तथा घुटनों की अर्थराइटिस एक बहुत ही आम तथा गंभीर समस्या बन गई है, इसका सबसे मुख्य कारण ओस्टियो आर्थराइटिस है, जिसमें उम्र बढ़ने की वजह से घुटनों का कार्टिलेज घिस जाता है, जिससे कि घुटनों में दर्द एवं गंभीर अवस्था में घुटनों में टेढ़ापन आ जाता है। […]

मुजफ्फरनगर। हमारे देश में घुटनों का दर्द तथा घुटनों की अर्थराइटिस एक बहुत ही आम तथा गंभीर समस्या बन गई है, इसका सबसे मुख्य कारण ओस्टियो आर्थराइटिस है, जिसमें उम्र बढ़ने की वजह से घुटनों का कार्टिलेज घिस जाता है, जिससे कि घुटनों में दर्द एवं गंभीर अवस्था में घुटनों में टेढ़ापन आ जाता है। उक्त जानकारी विशेष बातचीत के दौरान फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा के वरिष्ठ हड्डी रोग सर्जन एवं हैड ऑफ़ डिपार्टमेंट डॉ. अतुल मिश्रा ने दी।

उन्होंने बताया, शुरुआती अवस्था में दवाइयों तथा व्यायाम से आराम आ जाता है, पर जो घुटने बहुत ही खराब अवस्था में पहुंच जाते है, तब ज्वाइंट रिप्लेसमेंट के अलावा कोई भी अन्य विकल्प नहीं होता है, घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी के आश्चर्यजनक परिणाम होते हैं, जिससे कि घुटने का टेढ़ापन ठीक हो जाता है, दर्द दूर हो जाता है और मरीज की कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती है। इन्हीं सब खूबियों के कारण आज लाखों लोग सर्जरी कराकर इस अद्भुत तकनीक का फायदा उठा रहे हैं, पर कई मरीज गंभीर रूप से गठिया से पीड़ित होने के बावजूद कई भ्रांतियों व गलतफहमी की वजह से सर्जरी कराने से कतराते हैं व डरते हैं। इन्हीं सब भ्रांतियों को दूर करते हुए फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा के वरिष्ठ हड्डी रोग सर्जन एवं हैड ऑफ़ डिपार्टमेंट डॉ. अतुल मिश्रा कहते हैं कि ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी आधुनिक चिकित्सा पद्धति का बहुत उत्कृष्ट नमूना है जो कि घुटनों की गठिया से पीड़ित मरीज की जीवनशैली को बदलने की अद्भुत क्षमता रखती है। नई तकनीक से की गई सर्जरी से न सिर्फ दर्द बहुत कम हो जाता है, बल्कि कृत्रिम घुटने भी मरीज का लंबे समय तक साथ देते हैं।

मुजफ्फरनगर: एसएसपी संजय कुमार वर्मा का पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कैफे में खाने की गुणवत्ता भी परखी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: एसएसपी संजय कुमार वर्मा का पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कैफे में खाने की गुणवत्ता भी परखी

सवाल- क्या सर्जरी के दौरान तथा उसके बाद मरीज की पीड़ा कम होती है।
जवाब- बिल्कुल, अक्सर लोग मुझसे यहीं सवाल करते हैं, मरीज का यह सोचना कि घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद काफी पीड़ा होती है पर अब पेन मैनेजमेंट यानी दर्द निवारण की सुविधा काफी अच्छी हो गई है। सर्जरी के बाद एक विशेष दर्द निवारक मरीज के दर्द का ख्याल रखता हैं, जिससे बिना किसी दर्द या असुविधा के मरीज की रिकवरी बहुत जल्दी होती है। मल्टी मॉडल एनेस्थीसिया तथा पीसीए दर्द निवारण का एक अहम हिस्सा है, जिसकी वजह से मरीज को ऑपरेशन की शाम को या उसके दूसरे दिन ही खड़ा करके चला दिया जाता है। दर्द कम होने की वजह से मरीज का मानसिक तनाव बहुत कम होता है तथा उसकी रिकवरी बहुत जल्दी होती है। आमतौर पर 3 से 4 दिन में मरीज वाकर की मदद से अपनी नित्य दिनचर्या करने के काबिल हो जाता है तथा उसकी अस्पताल से भी छुट्टी हो जाती है।
सवाल- एक सवाल और आता है, घुटने की सर्जरी के बाद यह कृत्रिम घुटने कितने समय तक चलते हैं।

जवाब- देखिए, आधुनिक उन्नत जॉइंट इम्प्लांट में काफी बदलाव आ गए हैं। नई तकनीक से की गई सर्जरी से कृत्रिम घुटने काफी लंबे समय तक चलते हैं, मैं आपको बता दूं पीएसआई तकनीक से हर मरीज के घुटने के हिसाब से प्रॉपर एलाइनमेंट में इन प्लांट लगाया जाता है, जिससे कि कृत्रिम घुटने दीर्घकालिक दौड़ तक चल सकते हैं। अब जो घुटने लगाए जाते हैं, वह भी 20-25 साल तक चलने की क्षमता रखते हैं। नई तकनीक से किए गए ऑपरेशन से घुटने पूरी तरह से मुड़ते भी हैं तथा चलने फिरने में दर्द भी नहीं होता। अब घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी जरूरतमंदों के लिए बहुत ही कारगर साबित हुई है। इससे घुटने का दर्द, टेढ़ापन तथा तकलीफ पूरी तरह से ठीक हो जाती है। आधुनिक दर्द निवारक उपाय और पेशेंट कंट्रोल एनालिसिस से यह कृत्रिम घुटने लंबे समय तक आपका साथ देते हैं।

मुजफ्फरनगर में रामपुरी के प्लॉट और रास्ते में फेंका कूड़ा, जमकर हुआ बवाल  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में रामपुरी के प्लॉट और रास्ते में फेंका कूड़ा, जमकर हुआ बवाल 

सवाल- कितनी सफल है सर्जरी।
जवाब- घुटने की सर्जरी को लेकर जो लोगों मे भ्रान्ति है, उसका दूर होना बहुत जरुरी है। और मे बता दूँ कि घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी पूरी तरह से सफल और सुरक्षित है।

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

आगरा/कासगंज: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ थाना ताजगंज में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में तीन अलग-अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोप

मुजफ्फरनगर। शहर में रसोई गैस की भारी किल्लत अब जनता के सब्र का बांध तोड़ रही है। शुक्रवार को कच्ची...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोप

यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG), पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

आगरा/कासगंज: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ थाना ताजगंज में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में तीन अलग-अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG), पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम