मुजफ्फरनगर में वंदेभारत ट्रेन पर हुआ पथराव, शीशे टूटे, आरपीएफ ने किया मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। वंदेभारत ट्रेन को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। जून के आखिरी हफ्ते तक दिल्ली-देहरादून वंदेभारत ट्रेन में सीटें फुल हैं। इसी के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रविवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मुजफ्फरनगर से होकर गुजरने वाली दिल्ली-दून वंदेभारत पर […]
मुजफ्फरनगर। वंदेभारत ट्रेन को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। जून के आखिरी हफ्ते तक दिल्ली-देहरादून वंदेभारत ट्रेन में सीटें फुल हैं। इसी के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
रविवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मुजफ्फरनगर से होकर गुजरने वाली दिल्ली-दून वंदेभारत पर पथराव बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर स्टेशन से आउटर के बीच पथराव होना बताया जा रहा है। इस पथराव की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर चल रही है। आरपीएफ ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, इसमें वंदेभारत ट्रेन पर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से आउटर के बीच असामाजिक तत्वों के पथराव करने की बात कही गई।
विदित हो कि प्रधानमंत्री ने पिछले महीने 25 मई को देहरादून-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया था। पथराव का मामला सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल द्वारा दोषियों को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां