मुजफ्फरनगर में दो शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार, लाखों रुपये के आभूषण व नकदी बरामद

On

मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस ने शनिवार को दो शातिर टप्पेबाज (जालसाजों) को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने तीन अलग-अलग घटनाओं में चुराए गए लाखों रुपए की कीमत के आभूषण और नकदी भी बरामद की है। दरअसल जनपद में पिछले दिनों महिला और पुरुष के साथ परिवार की समस्याओं का निराकरण कराने के उपाय […]

मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस ने शनिवार को दो शातिर टप्पेबाज (जालसाजों) को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने तीन अलग-अलग घटनाओं में चुराए गए लाखों रुपए की कीमत के आभूषण और नकदी भी बरामद की है।

मुजफ्फरनगर में सीएमओ ने जिला अस्पताल और सीएचसी मखियाली का किया निरीक्षण ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में सीएमओ ने जिला अस्पताल और सीएचसी मखियाली का किया निरीक्षण

दरअसल जनपद में पिछले दिनों महिला और पुरुष के साथ परिवार की समस्याओं का निराकरण कराने के उपाय बताकर सम्मोहन विद्या के चलते टप्पेबाज़ी (जालसाज़ी) कर सोने चांदी के आभूषण व रुपए चोरी करने की कई घटनाएं घटी थी। जिसको देखते हुए आलाधिकारियों द्वारा इस बाबत जनपद के सभी थानों को अलर्ट किया हुआ था जिसके चलते शुक्रवार शाम नई मंडी कोतवाली पुलिस ने ए टू जेड रोड के टी पॉइंट से दो शातिर टप्पेबाज़ (जालसाजों) को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने लाखों रुपए की कीमत के आभूषण और कुछ नकदी भी बरामद की है।

मुजफ्फरनगर में भारत विकास परिषद की समीक्षा बैठक में 'ज्ञानोदय' ई-पत्रिका का हुआ विमोचन ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में भारत विकास परिषद की समीक्षा बैठक में 'ज्ञानोदय' ई-पत्रिका का हुआ विमोचन

पुलिस पूछताछ में इन शातिर अभियुक्तों ने इस बात का खुलासा किया है कि वह भोले भाले महिलाओं और पुरुषों के परिवार की समस्याओं का निराकरण करने के उपाय बता कर उन पर सम्मोहन विद्या करके उन्हें अपनी बातों में फंसाकर जालसाजी से सोने चांदी के आभूषण और रुपए चोरी कर फरार हो जाया करते थे।

मुजफ्फरनगर: ईरान-इजराइल युद्ध की तपिश रसोई तक, अब 25 दिन में मिलेगा केवल एक सिलेंडर; कमर्शियल सप्लाई पर भी लगाम ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: ईरान-इजराइल युद्ध की तपिश रसोई तक, अब 25 दिन में मिलेगा केवल एक सिलेंडर; कमर्शियल सप्लाई पर भी लगाम

इस मामले में आलाधिकारियों की माने तो गिरफ्त में आये इन शातिर अभियुक्तों ने जनपद की खतौली कोतवाली, बुढाना कोतवाली और नई मंडी कोतवाली में तीन घटनाओं को अंजाम दिया था जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस लगातार कर रही थी। बहराल गिरफ्त में आए इन शातिर अभियुक्तों को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।

इस घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि आज थाना नई मंडी पुलिस टीम ने क्षेत्राधिकारी नई मंडी के नेतृत्व में जनपद में जो टप्पे बाजी की घटनाएं हो रही थी उनका खुलासा किया है। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और इन अभियुक्तों के कब्जे से तीन अलग-अलग घटनाओं में चुराई गई वस्तुओं में जिन में सोने और चांदी के आभूषण है और कुछ पास बुक और डॉक्यूमेंट एविडेंस है वह इन लोगों से बरामद किए गए हैं पूछताछ में लोगों ने बताया कि वह शातिर किस्म के टप्पे-बाज है और जो कोई व्यक्ति या महिला अस्पताल या मंदिर के बाहर समस्या या परेशान दिखाई देता है और उसके शरीर पर अच्छे आभूषण पहने हुए होते हैं उनको यह अपना निशाना बनाते हैं। इनमें से एक व्यक्ति उनके परिवार के पास जाता है उनकी समस्या के बारे में बात करता है दूसरा व्यक्ति वहां आकर उसको विश्वास दिलाता है और फिर यह उन लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं, अपराधी किसी को कहता है कि जाओ 100 कदम चल कर आईये या किसी को कहते हैं आप मंदिर की सात बार परिक्रमा कीजिए परिक्रमा करने से पहले शरीर पर पहने हुए व्यक्ति से कीमती आभूषण या वस्तु उतार कर अपने पास रख लेते हैं और परिक्रमा करने से पहले ही यह आभूषण या वस्तुएं लेकर रफूचक्कर हो जाता है एवं ज्यादातर यह महिलाओं को अपना निशाना बनाते हैं, थाना नई मंडी क्षेत्र में जो घटना हुई थी वह एक स्कूल टीचर के साथ हुई थी।

इसके अलावा जनपद मुजफ्फरनगर के अन्य इलाकों में तीन और घटनाओं को अंजाम दिया था। एक थाना क्षेत्र खतौली की घटना जिसमें एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाया थाना व एक घटना थाना बुढ़ाना क्षेत्र की है। इस प्रकार थाना नई मंडी पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है उसके आधार पर बरामद हुए सामान पर तीन घटनाओं का खुलासा हुआ है। यह मुख्यतः रेलवे के जो पैसेंजर होते हैं उनके साथ टप्पे-बाजी करते थे यह दोनों अभियुक्त मूलत: सहारनपुर के रहने वाले हैं लेकिन यह अभी अलग-अलग जगह पर बसे हुए हैं, इनमें से एक जो अभियुक्त है उसका नाम है फिरोज पुत्र नासिर खान दूसरा अभियुक्त अमजद पुत्र नासिर खान है एवं यह दोनों सगे भाई हैं इन दोनों भाइयों के खिलाफ जीआरपी थाना मुरादाबाद और अलग-अलग थानों में कई अभियोग पंजीकृत है और बहुत सारी घटनाओं को इन्होने अंजाम दिया है लेकिन सारी घटनाएं इनकी रिपोर्ट नहीं हुई है और सभी घटनाओं पर मुकदमे नहीं लिखे गए हैं तो इस प्रकार थाना नई मंडी पुलिस में शातिर टप्पे-बाजों को गिरफ्तार करके चोरी की गई वस्तुओं को बरामद किया है और अब माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड के लिए भेजा जा रहा है।

Views: 6

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर/मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पैतृक गांव नसीरपुर (तितावी) में हुए मारपीट प्रकरण ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद की नानौता पुलिस ने करीब पांच महीने पहले हुए आशु हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

उत्तर प्रदेश

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर/मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पैतृक गांव नसीरपुर (तितावी) में हुए मारपीट प्रकरण ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद की नानौता पुलिस ने करीब पांच महीने पहले हुए आशु हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना