डीडीएलएस पेपर मिल के कावड़ शिविर का केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ, शिवभक्तों को अपने हाथों से वितरित किया भोजन
मुजफ्फरनगर। जनपद शिव भक्ति में इस समय सराबोर हो चुका है जनपद में जगह-जगह सामाजिक संगठनों द्वारा शिव भक्तों कावड़ियों के लिए जहां शिविर चलाए जा रहे हैं। वही जिला प्रशासन भी हर मुमकिन कोशिश में लगा है की शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न आए। शिव भक्तों की सेवा के लिए […]
मुजफ्फरनगर। जनपद शिव भक्ति में इस समय सराबोर हो चुका है जनपद में जगह-जगह सामाजिक संगठनों द्वारा शिव भक्तों कावड़ियों के लिए जहां शिविर चलाए जा रहे हैं। वही जिला प्रशासन भी हर मुमकिन कोशिश में लगा है की शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न आए।
शिव भक्तों की सेवा के लिए मंसूरपुर थाना क्षेत्र के दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर स्थित घासीपुरा गांव में हर वर्ष की भांति डीडीएलएस पेपर मिल के द्वारा एक कावड़ शिविर का आयोजन किया गया है जिसका उद्घाटन करने के लिए शनिवार को राज्य मंत्री दिनेश खटीक, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान और मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी पहुंचे थे। जिन्होंने फीता काटकर आज इस शिविर की जहां शुरुआत की है तो वही केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान और राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने खुद अपने हाथों से भंडारे में शिव भक्तों को खाना वितरित किया।
इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह मुजफ्फरनगर जनपद में शांति समृद्धि और उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड कानून लागू हो इस सोच के साथ 11 जुलाई को हरिद्वार से जल उठा कर कावड़ लेकर आएंगे और शिवरात्रि पर शिव शंकर को जलाभिषेक करेंगे।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर के खतौली में विभिन्न मुकदमों में वांछित चार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने अदालत में किया पेशकेंद्र राज्य मंत्री संजीव बालियान की माने तो देखिए मुजफ्फरनगर की पहचान है सेवा के लिए शायद इस देश में कोई ऐसा जनपद नहीं होगा जो करोड़ों लोगों को प्रेम सेव्य सेवा के साथ खाना खिलाता है यह तो हमारी पहचान है मुजफ्फरनगर की, मेरे जनपद में शांति और समृद्धि है और यूनिफॉर्म सिविल कोड जो उत्तराखंड सरकार लागू कर रही है वह पूरे देश में आये यही एक सोच के साथ कावड़ लेने जाएंगे, हिंदू राष्ट्र की सबकी अपनी अपनी भावनाएं है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां