महिला को भेजे अश्लील मैसेज, युवक ने फोन पर दी दिल्ली की साक्षी हत्याकांड दोहराने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने रात के 2 बजे महिला को अश्लील मैसेज किए। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए दिल्ली की साक्षी हत्याकांड दोहराने की बात कही। घबराई महिला की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ और धमकी देने का […]
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने रात के 2 बजे महिला को अश्लील मैसेज किए। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए दिल्ली की साक्षी हत्याकांड दोहराने की बात कही। घबराई महिला की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ और धमकी देने का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मौहल्ला निवासी महिला की मुलाकात लगभग ढाई साल पहले एक काम के सिलसिले में शोएब नाम के युवक से हुई थी। शोएब तभी से महिला को व्हाट्सएप पर गंदे मैसेज करने लगा था, जिसके बाद पीड़िता ने फोन पर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था।
महिला का आरोप है कि 2 दिन पहले आरोपी शोएब ने अनजान नंबर से रात के 2 बजे उसे कॉल की। महिला का कहना है कि शोएब ने उसके साथ अश्लील बातचीत की, जिसका विरोध करने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि शोएब ने कहा कि या तो वे उसकी बात मान ले अन्यथा उसका हाल साक्षी जैसा कर देगा। महिला ने बताया कि उसके बाद उसे अन्य व्हाट्सएप नंबर से अश्लील मैसेज किए गए। जिसकी शिकायत करते हुए शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां