Monday, May 19, 2025

नरेंद्र मोदी भोपाल पहुंचे, कार्यकर्ता महाकुंभ को करेंगे संबोधित

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विशेष विमान से यहां विमानतल पर पहुंचे, जहां उनकी गरिमामय तरीके से अगवानी की गयी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मोदी का विशेष विमान लगभग दस बजकर पचास मिनट पर यहां विमानतल पर उतरा। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, चुने हुए पार्टी नेता और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी स्टेट हेंगर (राजकीय विमानतल) पर भव्य अगवानी की। मोदी इसके बाद सेना के हेलीकॉप्टर में सवार होकर कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान के लिए रवाना हो गए।

जंबूरी मैदान में पूरे प्रदेश के लाखों कार्यकर्ता एकत्रित हुए हैं, जहां पर मोदी उन्हें संबोधित करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी का यह दौरा भाजपा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय