Saturday, May 10, 2025

मेरठ में राष्ट्रीय लोक अदालत 9 सितंबर को, वादों के निस्तारण के लिए बैठक आयोजित

मेरठ। मेरठ में राष्ट्रीय लोक अदालत 9 सितंबर को आयोजित होगी। इसमें अधिक से अधिक वाद निस्तारण के लिए लगातार बैठकें हो रही हैं। आज भी इस संबंध में संबंधित विभागों की बैठक हुई। जिसमें अधिक से अधिक वाद निस्तारण पर चर्चा की गई।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्र व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मेरठ में 9 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त के अनुक्रम में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किये जाने हेतु ब्रजेश मणि त्रिपाठी, अपर जिला न्यायाधीश/ नोडल अधिकारी लोक अदालत द्वारा समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ चौदह न्यायालय भवन के सभागार कक्ष में बैठक आहूत की गयी, जिसमें प्रशासनिक अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादो का निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक जनता को लाभान्वित किया जा सकें।

उक्त बैठक में ब्रिजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक (यातायात), सुनील कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी  कुलदीप सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी तथा एसके मजूमदार, मुख्य प्रबन्धक जिला अग्रणी बैंक मेरठ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में किस प्रकार अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जा सकता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय