Wednesday, May 21, 2025

राष्ट्रीय लोक अदालत में तीन लाख 27 हजार 981 मामलों का निस्तारण किया

मुजफ्फरनगर। जनपद के न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायधीश चवन प्रकाश व जिला बार संघ के अध्यक्ष अनिल जिंदल सहित सभी न्यायाधीशों ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश चमन प्रकाश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी और अपर जिला जज शक्ति सिंह की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि शक्ति सिंह के प्रयासों से ही मुजफ्फरनगर की लोक अदालत उत्तर प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही है। उन्होंने कहा कि अब से 3 साल पूर्व जनपद की राष्ट्रीय लोक अदालत उत्तर प्रदेश में 53 स्थान पर थी।

जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य वाद कार्यों को सस्ता व सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निस्तारण होने पर दोनों पक्षों में प्रेमभाव बना रहता है। जिला jg54 चवन प्रकाश ने कहा कि पिछली लोक अदालत में मुजफ्फरनगर के द्वारा 300000 से अधिक मामलों का निस्तारण कराया गया था और इस बार फिर उम्मीद है कि तीन लाख से ज्यादा मामलों का निस्तारण करा करना है कीर्तिमान स्थापित किए जाएं।
आज के लोक अदालत में हाई कोर्ट से प्राप्त में 3 वाटर कूलरों का शिलान्यास भी किया गया।

 

 

 

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय