20 साल से राहुल गांधी को लॉन्च कर रही कांग्रेस : अमित शाह

On

लखीसराय। देश के गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस पर जोरदार सियासी हमला बोलते हुए कहा कि आमतौर पर नेता को एकबार लॉन्च किया जाता है। लेकिन, कांग्रेस 20 साल से राहुल गांधी को लॉन्च ही कर रही है। लेकिन, वो लॉन्च हो ही नहीं रहे हैं। अमित शाह ने यह […]

लखीसराय। देश के गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस पर जोरदार सियासी हमला बोलते हुए कहा कि आमतौर पर नेता को एकबार लॉन्च किया जाता है। लेकिन, कांग्रेस 20 साल से राहुल गांधी को लॉन्च ही कर रही है। लेकिन, वो लॉन्च हो ही नहीं रहे हैं। अमित शाह ने यह भी कहा कि भाजपा में तो नेता को जनता ही लॉन्च कर देती है।

लखीसराय के गांधी मैदान में अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए जहां केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया, वहीं कांग्रेस, राजद और जदयू सहित अन्य विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने हाल ही में पटना में विपक्षी दलों की हुई बैठक की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने एकबार फिर इस बैठक के जरिए राहुल गांधी को लॉन्च करने का विफल प्रयास किया।

स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग' ये भी पढ़ें  स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'

शाह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए जिक्र किया कि उन्होंने कहा कि 20 से ज्यादा पार्टियां इकट्ठा कर ली। सही अर्थों में 20 लाख करोड़ का घपला, घोटाला, भ्रष्टाचार करने वाली पार्टियों का जमघट किया। कांग्रेस, लालू प्रसाद और अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर सत्ता हथियाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से पूछा कि जो सत्ता के लिए सारे सिद्धांतों से समझौता करे, उस पर विश्वास कर सकते हैं।

संसद में हंगामे के बीच विपक्ष का सरकार पर हमला, किसानों व अंतरराष्ट्रीय हालात पर चर्चा की मांग ये भी पढ़ें  संसद में हंगामे के बीच विपक्ष का सरकार पर हमला, किसानों व अंतरराष्ट्रीय हालात पर चर्चा की मांग

शाह ने जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार की राजनीतिक पैदाइश ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लालू और कांग्रेस के विरोध से हुई। और, आज वे किस मुंह से लालू प्रसाद और कांग्रेस के साथ यहां के लोगों के सामने आएंगें। शाह ने दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाया जा रहा है।

पूर्व न्यायाधीश के खिलाफ टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर के खिलाफ खत्म की अवमानना की कार्रवाई ये भी पढ़ें  पूर्व न्यायाधीश के खिलाफ टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर के खिलाफ खत्म की अवमानना की कार्रवाई

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि कुछ काम ही नहीं हुआ। नीतीश कुमार कुछ तो शर्म करो, जिसने आपको गद्दी दी, उसी पर आप सवाल उठा रहे हो। नीतीश कुमार को ’पलटू बाबू’ बताते हुए कहा कि जिनके कारण बिहार के मुख्यमंत्री रहे, उनका तो ख्याल रखते।

बिहार को बदलाव की धरती बताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार ने 2019 में एनडीए को 39 सीटें दी। अब, 2024 में सभी सीटें बिहार की जनता देने का काम करेगी। प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल, भारत के गौरव के 9 साल हैं। भारत के उत्कर्ष के 9 साल हैं। भारत की सुरक्षा के 9 साल हैं। मैं बिहार और देश की जनता को मोदी सरकार के कामों का हिसाब देने आया हूं। उन्होंने केंद्र की कई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश और बिहार में काफी काम हुए हैं।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाकर, उसे देश का मुकुट बना दिया। जो लोग पहले कहते थे कि धारा-370 हटाओगे तो खून की नदियां बह जाएंगी। अमित शाह ने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी, धारा-370 हटने के बाद कश्मीर में एक कंकड़ तक नहीं चला।

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर/मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पैतृक गांव नसीरपुर (तितावी) में हुए मारपीट प्रकरण ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद की नानौता पुलिस ने करीब पांच महीने पहले हुए आशु हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

उत्तर प्रदेश

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर/मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पैतृक गांव नसीरपुर (तितावी) में हुए मारपीट प्रकरण ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद की नानौता पुलिस ने करीब पांच महीने पहले हुए आशु हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना