भाजपा नहीं, कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए हो रही विपक्षी दलों की बैठक : सुशील मोदी
पटना। बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की यह बैठक भाजपा मुक्त भारत बनाने के लिए नहीं, बल्कि कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए हो रही है। पटना में बुधवार को […]
पटना। बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की यह बैठक भाजपा मुक्त भारत बनाने के लिए नहीं, बल्कि कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए हो रही है। पटना में बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने इशारों ही इशारों में विपक्षी दलों की एकजुटता को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके का बयान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दिया जा रहा है कि बंगाल में सिर्फ टीएमसी चुनाव लड़ेगी, कांग्रेस नहीं। इससे साफ पता चलता है कि यह बैठक भाजपा मुक्त नहीं, कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए हो रही है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि कांग्रेस को दिल्ली और पंजाब में चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। इसी तरह केसीआर कह रहे हैं कि तेलंगाना में चुनाव नहीं लड़ना चाहिए।
राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ये क्षेत्रीय दल तो चाह रहे हैं कि कांग्रेस मुक्त भारत हो जाए। उन्होंने कहा कि इधर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कह रहे हैं कि वे 80 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस उन्हें मदद करे। अब यह कांग्रेस को तय करना है कि वो कांग्रेस मुक्त भारत चाहती है या क्या चाहती है। दरअसल, 23 जून को होने वाली बैठक कांग्रेस मुक्त भारत के लिए हो रही है।
उल्लेखनीय है कि 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें 15 से अधिक दलों के नेताओं के भाग लेने की संभावना है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां