जानबूझकर मणिपुर की अनदेखी कर पीएम का कर्तव्य निभाने में विफल रहे मोदी: कांग्रेस
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान विद्वानों, लेखकों और निवेशकों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस पर कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि संकट के समय में जानबूझकर मणिपुर की अनदेखी कर वह प्रधानमंत्री का अपना कर्तव्य निभाने में पूरी तरह से विफल रहे हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने […]
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान विद्वानों, लेखकों और निवेशकों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस पर कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि संकट के समय में जानबूझकर मणिपुर की अनदेखी कर वह प्रधानमंत्री का अपना कर्तव्य निभाने में पूरी तरह से विफल रहे हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ”प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे की तमाम खबरों के बीच आइए हम खुद को याद दिलाएं कि आज मणिपुर में दर्द, संकट और पीड़ा का लगातार 50वां दिन है। दु:ख की बात है कि अनेकों मुद्दों पर ज्ञान देने वाले प्रधानमंत्री ने राज्य की इतनी बड़ी त्रासदी पर एक शब्द भी नहीं बोला है। उन्होंने मिलने के लिए समय मांगने वाले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को समय नहीं दिया। न ही इस बात को लेकर कोई संकेत दिया कि वह इस मामले में क्या कर रहे हैं या उन्हें कोई चिंता या परवाह है भी कि नहीं।
रमेश ने कहा, संकट के समय मणिपुर को जानबूझकर नजरअंदाज करने का विकल्प चुनकर वह भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपने कर्तव्य को निभाने में पूरी तरह से विफल रहे हैं। मणिपुर को लेकर उनका व्यवहार सबसे चौंकाने वाला और समझ से परे है।
उनकी टिप्पणी पीएम मोदी के मंगलवार को अमेरिका की यात्रा पर रवाना होने के एक दिन बाद आई है। मोदी ने अमेरिका की अपनी यात्रा के पहले दिन न्यूयॉर्क में विद्वानों, लेखकों और निवेशकों के एक वर्ग से मुलाकात की।
ये भी पढ़ें भारत की नारी शक्ति का साहस, धैर्य और संघर्ष देश की प्रगति में बड़ी भूमिका निभा रहा हैः रक्षामंत्रीकांग्रेस के नेतृत्व में हिंसा प्रभावित मणिपुर के 10 विपक्षी दलों के नेताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पर पूर्वोत्तर राज्य के लोगों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां के लोग आहत और निराश हैं।
ये भी पढ़ें संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण कल से, पहले ही दिन लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ पेश होगा अविश्वास प्रस्तावकांग्रेस मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री की चुप्पी की आलोचना करती रही है। कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री को ‘अपनी छवि सुधारने के लिए प्रचार’ करने की बजाय ‘राजधर्म’ का पालन करने की सलाह दी थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां