मोदी तेलंगाना को 6100 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ जुलाई को वारंगल में 6100 रुपये की कई विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए तेलंगाना का दौरा करेंगे। बुधवार को यहां एक बयान में कहा गया कि आठ जुलाई को लगभग 10:45 बजे श्री मोदी तेलंगाना के वारंगल पहुंचेंगे और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे जहां वह […]
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ जुलाई को वारंगल में 6100 रुपये की कई विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए तेलंगाना का दौरा करेंगे।
बुधवार को यहां एक बयान में कहा गया कि आठ जुलाई को लगभग 10:45 बजे श्री मोदी तेलंगाना के वारंगल पहुंचेंगे और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे जहां वह लगभग 6,100 करोड़ रुपये की कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
प्रधानमंत्री 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की 176 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं में नागपुर-विजयवाड़ा कॉरिडोर का 108 किलोमीटर लंबा मंचेरियल-वारंगल खंड भी शामिल है।
यह खंड मंचेरियल और वारंगल के बीच की दूरी को लगभग 34 किमी कम कर देगा, जिससे यात्रा का समय कम हो जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और एनएच-65 पर यातायात कम हो जाएगा।
मोदी एनएच-563 के 68 किलोमीटर लंबे करीमनगर-वारंगल खंड को मौजूदा दो लेन से चार लेन में अपग्रेड करने की आधारशिला भी रखेंगे।
इससे हैदराबाद-वारंगल औद्योगिक गलियारे, काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क और वारंगल में एसईजेड से कनेक्टिविटी में सुधार करने में भी मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री रेलवे विनिर्माण इकाई, काजीपेट की आधारशिला भी रखेंगे। कोई 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इसे विकसित किया जाएगा जिससे आधुनिक विनिर्माण इकाई से वैगन निर्माण क्षमता में वृद्धि होगी।
यह नवीनतम प्रौद्योगिकी मानकों और सुविधाओं जैसे वैगनों की रोबोटिक पेंटिंग, अत्याधुनिक मशीनरी तथा आधुनिक सामग्री भंडारण एवं हैंडलिंग के साथ संयंत्र से सुसज्जित होगा। बयान में कहा गया है कि इससे स्थानीय रोजगार सृजन और आसपास के क्षेत्रों में सहायक इकाइयों के विकास में भी मदद मिलेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां