वर्तमान लोक सभा के चार साल में 93.09 प्रतिशत हुआ काम : ओम बिरला

On

नई दिल्ली। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी दलों के सदन में बोलने का मौका नहीं देने के आरोपों के बीच यह दावा किया है कि वर्तमान 17वीं लोक सभा के पहले चार वर्षों के दौरान हुए संसद के 11 सत्रों के दौरान सदन में 93.09 प्रतिशत कामकाज हुआ है। वर्तमान लोक सभा के चार […]

नई दिल्ली। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी दलों के सदन में बोलने का मौका नहीं देने के आरोपों के बीच यह दावा किया है कि वर्तमान 17वीं लोक सभा के पहले चार वर्षों के दौरान हुए संसद के 11 सत्रों के दौरान सदन में 93.09 प्रतिशत कामकाज हुआ है। वर्तमान लोक सभा के चार साल के कामकाज का ब्यौरा देते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि पिछली लोक सभाओं की तुलना में वर्तमान लोक सभा में ज्यादा कामकाज हुआ है और बोलने वाले सांसदों, यहां तक कि महिला सांसदों की संख्या भी पहले से ज्यादा रही है।

बिरला ने एक के बाद एक सिलसिलेवार कई ट्वीट कर वर्तमान लोक सभा के कामकाज की तुलना पिछली लोक सभाओं के कामकाज से करते हुए कहा कि 14वीं लोक सभा में 82.81 प्रतिशत, 15वीं लोक सभा में 67 प्रतिशत और 16वीं लोक सभा में 88.63 प्रतिशत कामकाज हुआ, जबकि इसकी तुलना में 17वीं लोक सभा के पहले चार वर्षों में आयोजित 11 सत्रों के दौरान सदन में 93.09 प्रतिशत कामकाज हुआ।

बजट वेबिनार में पीएम मोदी बोले, शिक्षा को रोजगार और उद्यम से जोड़ना समय की जरूरत ये भी पढ़ें  बजट वेबिनार में पीएम मोदी बोले, शिक्षा को रोजगार और उद्यम से जोड़ना समय की जरूरत

उन्होंने कहा कि, सदन जनभावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बने, इसके लिए सभी सदस्यों को अपना मत प्रस्तुत करने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाने के प्रयास किए गए। विधेयकों पर चर्चा हो अथवा शून्य काल, पहले की तुलना में अधिक सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

असम को ग्रामीण विकास के लिए केंद्र सरकार की सौगात: पंचायतों के लिए जारी किये 299.30 करोड़ रुपये  ये भी पढ़ें  असम को ग्रामीण विकास के लिए केंद्र सरकार की सौगात: पंचायतों के लिए जारी किये 299.30 करोड़ रुपये 

बिरला ने सदन में कामकाज की जानकारी देते हुए आगे कहा कि, विगत चार वर्षों के दौरान सदस्यों के सक्रिय प्रयासों और सरकार के सहयोग से हम कार्यपालिका की जवाबदेही सुनिश्चित करने में सफल रहे। नियम 377 के तहत सरकार से प्राप्त जवाबों में वृद्धि हुई। प्रश्नकाल के दौरान भी अधिक प्रश्नों के मौखिक उत्तर दिए गए। विधायी कामकाज की ²ष्टि से भी 17वीं लोक सभा के पहले चार वर्ष उल्लेखनीय रहे। विगत 11 सत्रों में कुल 162 विधेयक पुर:स्थापित तथा 169 विधेयक पारित किए गए।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दीं नारी शक्ति को शुभकामनाएं, कहा- महिलाएं दे रहीं भारत की प्रगति को आकार  ये भी पढ़ें  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दीं नारी शक्ति को शुभकामनाएं, कहा- महिलाएं दे रहीं भारत की प्रगति को आकार

लोक सभा अध्यक्ष ने शून्यकाल के दौरान चर्चा के आंकड़ों को सामने रखते हुए कहा कि 14वीं लोक सभा में शून्यकाल के दौरान 2,628 विषयों पर चर्चा हुई थी, 15वीं लोक सभा में 2,608 विषयों पर और 16वीं लोक सभा में 5,214 विषयों पर चर्चा हुई, जबकि वर्तमान लोक सभा के चार साल के दौरान सदन में सबसे ज्यादा 5,253 विषयों पर चर्चा हई।

उन्होंने कहा कि 14वीं लोक सभा में सभी विधेयक पर चर्चा के दौरान कुल मिलाकर 1,450 सदस्य शामिल हुए थे लेकिन वर्तमान 17वीं लोक सभा में विधेयकों पर चर्चा के दौरान 2,405 सदस्य शामिल हुए।

महिला सांसदों को भी अधिक मौका मिलने की बात कहते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि विधायी कार्यों, नीति-निर्धारण तथा कार्यक्रम क्रियान्वयन को बेहतर बनाने में महिला सदस्यों की भूमिका सुनिश्चित करने में भी 17वीं लोक सभा अग्रणी रही। गत चार वर्षों में 367 महिला सदस्यों ने विधेयकों पर चर्चा में भाग लिया। जबकि 14वीं लोक सभा में यह संख्या 103, 15वीं में 102 और 16वीं लोक सभा में 153 था।

बिरला ने कहा, लोक सभा अध्यक्ष के रूप में गत चार वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री, सदन के सभी दलों के नेताओं तथा सदस्यों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। सभी सांसदों ने चर्चा और संवाद के द्वारा जनता की आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया। सदन जनभावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बने, इसके लिए सभी सदस्यों को अपना मत प्रस्तुत करने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाने के प्रयास किए गए। विधेयकों पर चर्चा हो अथवा शून्य काल, पहले की तुलना में अधिक सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने संसद के नए भवन का जिक्र करते हुए यह भी कहा, 17वीं लोक सभा के दौरान देश की जनता को संसद का नया भवन समर्पित किया गया। यह नया भवन उभरते हुए भारत के सामथ्र्य और क्षमताओं का प्रतीक है जो 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का उत्प्रेरक बनेगा। इस भवन में देश की गौरवशाली परम्पराओं को भी पुन: जीवंत किया गया है।

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री ने दिया लाइसेंस, अब विमान उड़ान को तैयार

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब पूरी तरह से उड़ान भरने के लिए तैयार है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री ने दिया लाइसेंस, अब विमान उड़ान को तैयार

मुरादाबाद में तेंदुए से भिड़े माता-पिता, जबड़ों से छुड़ाया 5 साल का बेटा

मुरादाबाद। जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तेंदुए ने पांच...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तेंदुए से भिड़े माता-पिता, जबड़ों से छुड़ाया 5 साल का बेटा

लखनऊ में पोस्टर से सियासी तूफान! “कुछ दिन तो गुजार उत्तर प्रदेश में…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सामने लगे एक पोस्टर ने प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में पोस्टर से सियासी तूफान! “कुछ दिन तो गुजार उत्तर प्रदेश में…

SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

मेरठ। मेरठ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज सेंट्रल मार्केट में बड़े पैमाने पर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप और पुतिन ने फोन पर की बात, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- ‘बहुत अच्छी’ रही बातचीत

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। इस बातचीत के दौरान...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप और पुतिन ने फोन पर की बात, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- ‘बहुत अच्छी’ रही बातचीत

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में तेंदुए से भिड़े माता-पिता, जबड़ों से छुड़ाया 5 साल का बेटा

मुरादाबाद। जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तेंदुए ने पांच...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तेंदुए से भिड़े माता-पिता, जबड़ों से छुड़ाया 5 साल का बेटा

लखनऊ में पोस्टर से सियासी तूफान! “कुछ दिन तो गुजार उत्तर प्रदेश में…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सामने लगे एक पोस्टर ने प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में पोस्टर से सियासी तूफान! “कुछ दिन तो गुजार उत्तर प्रदेश में…

SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

मेरठ। मेरठ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज सेंट्रल मार्केट में बड़े पैमाने पर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

मेरठ, बुलंदशहर समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में घना कोहरा, सुबह से छाया धुंध का घेरा

लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बुलंदशहर और आसपास के कई जिलों में आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर  मेरठ 
मेरठ, बुलंदशहर समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में घना कोहरा, सुबह से छाया धुंध का घेरा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना