प्रधानमंत्री मोदी के तीन तलाक वाले बयान पर बयानबाजी शुरू, विपक्षी नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

On

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल में तीन तलाक और यूनिफार्म सिविल कोड जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमान भाई-बहनों को ये समझना होगा कि कौन-से राजनीतिक दल उनको भड़का कर उनका राजनीतिक फायदा ले रहे हैं। उनके इस बयान के बाद विपक्षी नेताओं ने प्रतिक्रिया देते […]

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल में तीन तलाक और यूनिफार्म सिविल कोड जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमान भाई-बहनों को ये समझना होगा कि कौन-से राजनीतिक दल उनको भड़का कर उनका राजनीतिक फायदा ले रहे हैं। उनके इस बयान के बाद विपक्षी नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को भोपाल में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी तीन तलाक के पक्ष में बात करते हैं, जो भी इसकी वकालत करते हैं, वे वोटबैंक के भूखे लोग मुस्लिम बेटियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार कहा है कि ‘कॉमन सिविल कोड’ लाओ लेकिन ये वोटबैंक के भूखे लोग… वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने पसमांदा मुसलमानों का शोषण किया है, लेकिन उनकी कभी चर्चा नहीं हुई। उन्हें आज भी बराबरी का हक नहीं मिलता। हम देख रहे हैं कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के नाम पर ऐसे लोगों को भड़काने का काम हो रहा है।

देश के 50 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार  ये भी पढ़ें  देश के 50 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

प्रधानमंत्री के बयान पर विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने कहा कि प्रधानमंत्री को पाकिस्तान से इतना प्यार क्यों है? उन्हें अपनी सोच का सॉफ्टवेयर बदलना चाहिए। भारत के मुसलमानों को पाकिस्तान, मिस्र से क्या करना है? आप उन्हें क्या बड़ा और हमें कम समझ रहे हैं? ये तो देश विरोधी बात है। प्रधानमंत्री को यह बात समझ में नहीं आई। संविधान में संविधान की बात है। इस्लाम में शादी एक परंपरा है, हिंदुओं में जन्म-जन्म का साथ है। भारत की विविधता को वे एक समस्या मानते हैं।

राज्यसभा चुनाव: 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए 39 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, कई राज्यों में निर्विरोध निर्वाचन के आसार ये भी पढ़ें  राज्यसभा चुनाव: 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए 39 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, कई राज्यों में निर्विरोध निर्वाचन के आसार

वहीं, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री मोदी की यूसीसी टिप्पणी पर कहा कि वे (मोदी) बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, मॉडल के हालात पर बात क्यों नहीं करते हैं। इन सभी से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी-ऐसी बातें कर रहे हैं।

राष्ट्रपति ने किया राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना और हिमाचल सहित कई राज्यों में हुए बदलाव ये भी पढ़ें  राष्ट्रपति ने किया राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना और हिमाचल सहित कई राज्यों में हुए बदलाव

बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी कुमार ने मोदी की यूसीसी टिप्पणी पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल विधि आयोग द्वारा विचार कर जो रिपोर्ट दी, उसमें उन्होंने समान नागरिक संहिता को सही नहीं बताया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस देश में इसकी जरूरत नहीं है।

मोदी की यूसीसी टिप्पणी पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारी सदस्य आरिफ मसूद ने कहा कि प्रधानमंत्री को याद रखना चाहिए कि उन्होंने डॉ. बाबा साहब बाबा द्वारा तैयार संविधान की शपथ ली है। देश के सभी संप्रदायों को संविधान पर भरोसा है और वे इसे नहीं बदलेंगे।

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि यूसीसी (समान नागरिक संहिता) एक ऐसा विषय है जिसपर सभी राजनीतिक दलों को, सभी हितधारकों को बात करनी चाहिए…भाजपा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है जिससे धार्मिक ध्रुवीकरण हो।

वहीं, भाजपा नेता वी. मुरलीधरन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष रूप से कहा कि यह संविधान तय करता है और अदालतें एक तरह से कह रही हैं कि इसे (समान नागरिक संहिता) लागू किया जाना चाहिए।

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

नफरत भरा बयान या सियासी साज़िश? देश में बढ़ती खाई पर बड़ा सवाल

डुमरियागंज । उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज से जुड़े एक विवादित बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व विधायक Raghvendra...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
नफरत भरा बयान या सियासी साज़िश? देश में बढ़ती खाई पर बड़ा सवाल

सीवान में डॉक्टर दम्पति पर हमला,पथराव के आधे घंटे बाद तक नहीं पहुंची पुलिस

सीवान । सीवान जिले के सराय ओपी थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात्रि लगभग दस बजे कानून-व्यवस्था पर एक बार...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
सीवान में डॉक्टर दम्पति पर हमला,पथराव के आधे घंटे बाद तक नहीं पहुंची पुलिस

शेयर बाजार क्रैश: सेंसेक्स 354 अंक टूटा, निफ्टी 24,650 के नीचे

नई दिल्ली । हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे...
Breaking News  बिज़नेस  शेयर बाजार  
शेयर बाजार क्रैश: सेंसेक्स 354 अंक टूटा, निफ्टी 24,650 के नीचे

'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द है', डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असली मेहनत

मुंबई। दिल्ली से सटे हरियाणा के नजफगढ़ से 12 साल की उम्र में स्टेज पर अपने ठुमको से लोगों का...
Breaking News  मनोरंजन 
'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द है', डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असली मेहनत

रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

  नई दिल्ली। पिछले सप्ताह इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में   अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

उत्तर प्रदेश

नफरत भरा बयान या सियासी साज़िश? देश में बढ़ती खाई पर बड़ा सवाल

डुमरियागंज । उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज से जुड़े एक विवादित बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व विधायक Raghvendra...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
नफरत भरा बयान या सियासी साज़िश? देश में बढ़ती खाई पर बड़ा सवाल

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं