प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका दौरा अहम, रक्षा और व्यापार सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की उम्मीद : पीयूष गोयल

On

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे को अहम बताते हुए दोनों देशों के बीच रक्षा और व्यापार सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की उम्मीद जताई है। मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री […]

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे को अहम बताते हुए दोनों देशों के बीच रक्षा और व्यापार सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की उम्मीद जताई है।

मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह ही अमेरिका रवाना हुए हैं। उनका यह स्टेट विजिट अहम रहने वाला है।

इजरायली गिरफ्तारी का दावा निकला फर्जी: केंद्र सरकार ने कांग्रेस समर्थक के 'X' पोस्ट को बताया गलत ये भी पढ़ें  इजरायली गिरफ्तारी का दावा निकला फर्जी: केंद्र सरकार ने कांग्रेस समर्थक के 'X' पोस्ट को बताया गलत

उन्होंने प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा और व्यापार सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की उम्मीद जताते हुए कहा कि 140 करोड़ भारतवासियों की ताकत, पूरे विश्व में लोगों को भारत की तरफ आकर्षित कर रही है और पूरा विश्व बहुत ही अपेक्षा के साथ भारत की तरफ देख रहा है।

पप्पू यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थन में कहा, अविश्वास प्रस्ताव की जरूरत नहीं ये भी पढ़ें  पप्पू यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थन में कहा, अविश्वास प्रस्ताव की जरूरत नहीं

गोयल ने पीएम मोदी के नेतृत्व में पांच प्रण लेकर देश के आगे निकलने की बात कहते हुए कहा कि आज हम भारत को लगभग साढ़े तीन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बना चुके हैं और अगले 25 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था को 35 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं।

'अमृत काल' में अमेरिका से छूट मांगना संप्रभुता का अपमान: वेणुगोपाल ये भी पढ़ें  'अमृत काल' में अमेरिका से छूट मांगना संप्रभुता का अपमान: वेणुगोपाल

मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष बताते हुए गोयल ने कहा कि 28 महीने तक देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया गया ताकि देश में कोई भी भूखा न सोए।

उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े देशों के मंदी और महंगाई की समस्या से त्रस्त होने के बावजूद भारत का निर्यात ऐतिहासिक रूप से बढ़ा है। ऑस्ट्रेलिया और यूएई के साथ फ्री ट्रेड अग्रीमेंट हुआ एवं उसे लागू किया गया और अन्य कई देशों के साथ एफटीए को लेकर बातचीत हो रही है। आज हर ²ष्टिकोण से भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत है और दुनिया के बड़े-बड़े देश भारत को अपनी सप्लाई चैन का हिस्सा बनाना चाहते हैं। आज 100 से अधिक यूनिकॉर्न और एक लाख के लगभग स्टार्टअप भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं। विश्व का सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम आज भारत में है।

उन्होंने कहा कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम खोला है। इसके जरिए एक लाख से ज्यादा प्रस्ताव को अप्रूवल दिया जा चुका है। कई कानूनों को सरल बनाया गया, जेल जाने की आशंका को खत्म करने का प्रयास किया गया। जन विश्वास बिल संसद के सामने है, इसे लेकर स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट भी आ गई है।

उन्होंने किसानों, गन्ना किसानों, कृषि उद्योग, चीनी मिल इंडस्ट्री, इथेनॉल, टेक्सटाइल मेगा पार्क, ज्वेलरी में हॉलमार्क की अनिवार्यता, उपभोक्ता के हितों की सुरक्षा, लॉजिस्टिक क्षेत्र, पेटेंट सहित कई अन्य क्षेत्रों में मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए दावा किया कि जहां दुनिया के बड़े देश महंगाई से परेशान हैं। वहीं, भारत महंगाई को नियंत्रण में रखने में सफल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में निर्णायक और प्रोएक्टिव सरकार काम कर रही है और भारत विश्व गुरु बन रहा है। देश के 140 करोड़ निवासी भारत को एक विकसित और समृद्ध देश बनाने की यात्रा पर निकल पड़े हैं।

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार के समय भारत और चीन के बीच में ट्रेड डेफिसिट 33 गुना बढ़ गया था, जिसके कारण भारत के उद्योग मरते गए और हम चीन के ऊपर निर्भर होते गए। लेकिन, मोदी सरकार के पिछले 9 वर्षों के कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था बढ़ी और मजबूत हुई। चीन की तरफ से आयात बढ़ा है। लेकिन, सरकार अपनी निगरानी बनाये हुए हैं।

कर्नाटक से चावल की डिमांड के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित कई अन्य प्रदेशों से भी मांग आई है। लेकिन, चावल की कीमत को नियंत्रित रखने के लिए भारत सरकार ने सभी राज्यों को मना कर दिया है। अगर राज्यों को अतिरिक्त चावल की आवश्यकता है तो वे ओपन मार्किट से खरीद सकते हैं।

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक

मुजफ्फरनगर। जनपद के होनहार युवाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एसडी पब्लिक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक

मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस-17...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  उत्तराखंड  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

अमरोहा। जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अमरोहा  
अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत

बुढ़ाना। जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव बिराल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

अमरोहा। जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अमरोहा  
अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर के तीसरे तल का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  अयोध्या 
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं