प्रोजेक्ट मिष्टी न केवल मैंग्रोव बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली में करेगा मदद : भूपेन्द्र यादव
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आज कहा कि प्रोजेक्ट मिष्टी न केवल मैंग्रोव बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली में मदद करेगा। यह सीओपी अनुकूलन एजेंडा को पूरा करने और कार्बन सिंक बनाने में भी महत्वपूर्ण साबित होगा। वह गुरुवार को द्वारका के रुक्मिणी मंदिर के पास हरियाली महोत्सव में उपस्थित लोगों को […]
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आज कहा कि प्रोजेक्ट मिष्टी न केवल मैंग्रोव बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली में मदद करेगा। यह सीओपी अनुकूलन एजेंडा को पूरा करने और कार्बन सिंक बनाने में भी महत्वपूर्ण साबित होगा। वह गुरुवार को द्वारका के रुक्मिणी मंदिर के पास हरियाली महोत्सव में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने समग्र दृष्टिकोण के माध्यम से एक अद्वितीय जैव विविधता संरक्षण मॉडल तैयार किया है। इस प्रयास के हिस्से के रूप में बजट 2023-24 में सरकार ने वनीकरण में भारत की सफलता के आधार पर शोरलाइन हैबिटेट्स एंड टैंजिबल इनकम (मिष्टी) के लिए मैंग्रोव पहल शुरू की। इस योजना के तहत समुद्र तट के किनारे मैंग्रोव वृक्षारोपण किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'इस मौके पर भूपेन्द्र यादव ने मैंग्रोव वृक्षारोपण भी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र की खाद्य श्रृंखला के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सरकार द्वारा शुरू किए गए प्रोजेक्ट डॉल्फिन और प्रोजेक्ट लायन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने समुद्री पारिस्थितिकी प्रणालियों के स्वास्थ्य और उनके संरक्षण के पारिस्थितिक संकेतक के रूप में मैंग्रोव पारिस्थितिकी प्रणालियों और डॉल्फ़िन के महत्व पर जोर दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां