राहुल ने हमेशा सच्चाई के लिए लड़ाई लड़ी है, पार्टी बीजेपी की साजिश से लड़ेगी : खड़गे
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा सच्चाई के लिए लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस पार्टी राजनीतिक और कानूनी तौर पर भाजपा सरकार की साजिश से लड़ेगी। कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान गुजरात हाईकोर्ट द्वारा शुक्रवार को ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी के खिलाफ मानहानि मामले में राहुल गांधी की […]
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा सच्चाई के लिए लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस पार्टी राजनीतिक और कानूनी तौर पर भाजपा सरकार की साजिश से लड़ेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान गुजरात हाईकोर्ट द्वारा शुक्रवार को ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी के खिलाफ मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इनकार करने वाले सेशन कोर्ट के आदेश को बरकरार रखने के बाद आई है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, “राहुल गांधी ने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ते रहेंगे। सच यह है कि ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल “भाई”, विजय माल्या, जतिन मेहता जैसे भगोड़े, मोदी सरकार की निगरानी में जनता के पैसे लेकर, संदिग्ध रूप से विदेश पहुंच गए।
भाजपा ने उनको तो आज़ाद कर दिया, पर झूठ की चालें चल, एक राजनीतिक साज़िश के तहत राहुल गांधी को कठघरे में खड़ा कर, संसद से निलंबित करा दिया। भाजपा के राज में पहले भ्रष्टाचारी बाहर भागते हैं और दूसरी तरफ मोदी जी की पार्टी भ्रष्टाचार के आरोपित लोगों को भाजपा के “स्वच्छ भारत अभियान” के तहत वॉशिंग मशीन में धोकर, सत्ता हथियाने का खेल खेलती है।
देश अब मोदी जी की भ्रष्टाचार पर दोहरी नीति जान चुका है। कांग्रेस का कोई भी नेता, हमारा कोई भी कार्यकर्ता, इस राजनीतिक साज़िश से नहीं डरता। हम राजनीतिक लड़ाई और क़ानूनी लड़ाई, दोनों लड़ेंगे। सत्यमेव जयते।”
ज्ञात हो कि इसी साल 23 मार्च को राहुल गांधी को सूरत जिला अदालत ने मोदी सरनेम मामले में दोषी ठहराया था और दो साल जेल की सजा भी सुनाई थी। एक दिन बाद, उन्हें लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया क्योंकि एक दोषी राजनेता सांसद नहीं रह सकता।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां