राहुल का खेत मजदूरों से संवाद कांग्रेस की संवेदनशीलता का प्रतीक: खड़गे
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी का ट्रैक्टर चलाकर खेतों में जाना और खेत मजदूरों के साथ काम करते हुए उनसे संवाद करना इस बात का प्रतीक है कि कांग्रेस किसान हितैषी और अन्नदाता के प्रति संवेदनशील है। गांधी के आज सुबह हरियाणा में सोनीपत के […]
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी का ट्रैक्टर चलाकर खेतों में जाना और खेत मजदूरों के साथ काम करते हुए उनसे संवाद करना इस बात का प्रतीक है कि कांग्रेस किसान हितैषी और अन्नदाता के प्रति संवेदनशील है।
गांधी के आज सुबह हरियाणा में सोनीपत के नजदीक गोहाना में ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचे और खेत मजदूरों के साथ संवाद करते हुए धान की रोपाई भी की। उन्होंने खाट पर बैठकर भोजन किया और खेत मज़दूरों के साथ बातचीत भी की। गांधी के खेत मजदूरों से हुए इस संवाद के बाद खड़गे ने यह टिप्पणी की है।
खड़गे ने ट्वीट किया, “हमारा अभिमान,भारत के किसान। जन-जन को एकजुट करना है, सबको साथ लेकर चलना है। आज हरियाणा के सोनीपत में हमारे अन्नदाता किसानों और मेहनतकश खेत-मज़दूरों से राहुल गांधी ने संवाद किया। ये कांग्रेस पार्टी की संवेदनशीलता को दर्शाता है।”
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने कहा “भारत जोड़ो यात्रा का एक महत्वपूर्ण विषय किसानों और उनके परिवारों का कल्याण था। राहुल गांधी हमेशा उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने आज सुबह हरियाणा के सोनीपत ज़िले में गोहाना के पास किसानों के साथ काफी समय बिताया।”
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां