शरद पवार मजबूत नेता, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला : लालू यादव
पटना। महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच भाजपा सहित कई अन्य विपक्षी पार्टियां भले ही बिहार में टूट का दावा कर रही हों, लेकिन राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इन सबको नकारते हुए कहा कि भाजपा घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि हमलोग एकजुट हैं। पटना में सोमवार को पत्रकारों से चर्चा […]
पटना। महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच भाजपा सहित कई अन्य विपक्षी पार्टियां भले ही बिहार में टूट का दावा कर रही हों, लेकिन राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इन सबको नकारते हुए कहा कि भाजपा घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि हमलोग एकजुट हैं।
पटना में सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए जब महाराष्ट्र प्रकरण को लेकर सवाल पूछा गया, तब लालू प्रसाद ने शरद पवार का समर्थन करते हुए कहा कि वो देश के मजबूत नेता हैं। इस प्रकरण से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
ये भी पढ़ें राज्यसभा चुनाव: 26 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, अब 3 राज्यों की 11 सीटों पर होगा मुकाबलाराजद अध्यक्ष ने कहा कि शरद पवार की अपनी शक्ति है, भाजपा उनके सामने फेल हो जाएगी। कौन किधर गया, उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। भाजपा का सफाया हो रहा है।
ये भी पढ़ें भारत ने रमजान में अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हमलों की निंदा की; इसे इस्लामिक एकजुटता का पाखंड बताया उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का बिहार में कोई खेल नहीं चलने वाला है। हमलोग एकजुट हैं, जिससे भाजपा घबराई हुई है। घबराहट में है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां